12 साल की रीवा अरोड़ा सिंगर मीका सिंह के साथ हुई रोमांटिक, लोगों ने कहा- अरे शर्म करो, बेटी जैसी है वो

Mika Singh and Riva Arora: 12 साल की सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने 45 वर्षीय मीका सिंह के साथ रोमांटिक डांस करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया था।

Mika Singh and Riva Arora: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। हालांकि इस बार वह अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर बनाए गए एक रील की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार सिंगर मीका सिंह ने खुद को विवादों के बीच घेर लिया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों मीका का एक पुराना वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इस वीडियो से मीका के फैंस काफी नाखुश दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं उस वीडियो के बारे में जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स मीका सिंह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

मीका सिंह और रीवा अरोड़ा का रोमांटिक डांस

मीका सिंह और रीवा अरोड़ा का रोमांटिक डांस

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सिंगर मीका सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह दरअसल एक इंस्टाग्राम रील है। 12 साल की सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने 45 वर्षीय मीका सिंह के साथ रोमांटिक डांस करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को शेयर किए हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अब ये फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

लोगों ने कहा- रीवा बेटी जैसी है

लोगों ने कहा- रीवा बेटी जैसी है

इस वीडियो में एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा सिंगर मीका सिंह के साथ रोमांटिक होतीं नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग रीवा और मीका दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही लोगों ने तो रीवा के माता-पिता पर भी सवाल उठाया है कि वह इस एक्ट्रेस को ऐसे वीडियोज कैसे शेयर करने देते हैं। वहीं नेटिजेंस ने सिंगर मीका सिंह को कहा है कि वह रीवा के साथ इस तरह से रोमांटिक डांस कैसे कर सकते हैं। रीवा उनकी बेटी जैसी है।

करण कुंद्रा के साथ वीडियो हुआ था वायरल

करण कुंद्रा के साथ वीडियो हुआ था वायरल

रीवा अरोड़ा ने इससे पहले भी खुद को एक ऐसे ही विवाद में घेर लिया था। दरअसल रीवा ने एक्टर करण कुंद्रा के साथ भी एक रोमांटिक रील शेयर किया था। उस रील को देख कर भी सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़क गए थे। आपको बता दें कि रीवा अरोड़ा ने 'मॉम', 'उरी' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई वेब सीरीज में भी नजर आई हैं

पैरैंट्स के लिए किया जा रहा है नेगेटिव कमेंट्स

पैरैंट्स के लिए किया जा रहा है नेगेटिव कमेंट्स

चाइल्ड आर्टिस्ट रीवा अरोड़ा ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के बचपन का रोल किया था। 2 साल में ही उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। रीवा फिल्म 'उरी' में मोहित रैना की बेटी के रोल में दिखी हैं और 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी के साथ भी उन्होंने काम किया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर रीवा के उर्फी जावेद से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फिलहाल उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। रीवा सिर्फ 12 साल की हैं लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज में वह 20 साल से कम की नहीं लग रही हैं। लोग इंस्टाग्राम पर उनके पैरेंट्स के लिए नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं।

लोगों ने रीवा की मां के लए कही ये बात

लोगों ने रीवा की मां के लए कही ये बात

करण कुंद्रा के साथ रील वायरल बोने के बाद से रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गई हैं। लोग उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को बार बार देख रहे हैं। साथ ही उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि रीवा की मां ने उनके फॉलोअर्स बढ़ाने और उन्हें फिल्मों में काम दिलवाने के लिए हॉर्मोन्स के इंजेक्शन लगवाए हैं। 2 साल पहले बच्ची जैसी दिखने वाली रीवा के बोल्ड अवतार को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+