Mika Singh को सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा लीगल नोटिस, जैकलीन फर्नांडिस की फोटो पर किया था ऐसा कमेंट
जैकलीन फर्नांडिस की एक तस्वीर पर कमेंट करना मीका सिंह को भारी गया। अब सुकेश चंद्रशेखर ने फेमस सिंगर को कानूनी नोटिस भेज दिया।
Sukesh-Mika: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जीन-क्लाउड वान डेम के साथ तस्वीर शेयर की थी। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लेकिन ये फोटो तब सबसे ज्यादा चर्चा में आई जब मशहूर सिंगर मीका सिंह ने एक कमेंट किया था। लेकिन कुछ देर बार ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
मीका ने जैकलीन फर्नांडिस और हॉलीवुड एक्टर जीन-क्लाउड की फोटो पर एक अजीबो- गरीब कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था कि, 'आप बहुत सुंदर लग रही हैं..., वह #सुकेश से कहीं बेहतर हैं...।' लेकिन अपने इस कमेंट की वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। और कुछ देर बार ही सिंगर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर ये तुरंत वायरल हो गया था।

अब मीका सिंह को ये कमेंट करना भारी पड़ गया। दरअसल, जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सिंगर के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है और उन्हें माफी मांगने को कहा। सुकेश के वकील अनंत मलिक ने नोटिस में कहा, आपके इस कमेंट की वजह से मेरे क्लाइंट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिससे उन्हें मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ा है। इसकी वजह से उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।
इसके आगे नोटिस में यह भी लिखा है कि, सुकेश का बॉलीवुड से पुराना नाता है। इसके अलावा राजनीतिक घराने में भी उनका काफी नाम है। ऐसे में केश की छवि खराब हुई है। आप खुद बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटी हैं और इसके बावजूद और इन सबके बावजूद सुकेश पर खराब टिप्पणी की। ये बेहद अपमान जनक है।
इस नोटिस में आगे बताया गया है कि, 'सुकेश इस तरह का व्यवहार नहीं बर्दाश्त करेंगे और मीका सिंह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। इसलिए भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 499/500 के प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। मीका सिंह को निर्देश दिया जाता है कि आप तुरंत हमारे मुवक्किल से बिना शर्त माफी मांगें।'












Click it and Unblock the Notifications