'सुकेश से काफी बेहतर', जैकलीन फर्नांडिस की फोटो पर मीका सिंह ने किया ऐसा कमेंट, बवाल मचने पर किया डिलीट
जैकलीन फर्नांडिस की हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर मशहूर सिंगर मीका सिंह ने कुछ ऐसा लिख दिया कि बाद में उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
Mika Singh On Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों एक्ट्रेस ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं। अब उनकी एक हॉलीवुड स्टार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जैकलीन फर्नांडिस का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ फोटो साझा की। जिसे देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करने वाली हैं। इस बीच जैकलीन की तस्वीर को लेकर पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसको लेकर बवाल मच गया।

जहां एक तरफ जैकलीन के इस पोस्ट पर तमाम सितारों ने उनकी तारीफ की तो वहीं मीका सिंह कुछ ऐसा कमेंट कर दिया जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए। मीका सिंह ने जैकलीन की इस फोटो को अपने ट्विटर पर साझा की और लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हैं... वह सुकेश से कहीं बेहतर हैं।' सिंगर के इस पोस्ट से बवाल मच गया जिसकी वजह से उन्हें कुछ देर बाद इस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा।
भले ही मीका सिंह ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया लेकिन सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, जैकलीन फर्नांडिस को एक और सुकेश मिल गया। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'उस जेलर से तो काफी बेहतर है'। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने मीका को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, बोल भी कौन रहा है जिसने राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया था। इस तरह से लोग तरह-तरह के रिएक्शन द रहे हैं।
बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस में जोड़ा गया था। एक्ट्रेस से इस मामले में कई बार पूछताछ हो चुकी है। क्योंकि ऐसी अफवाह थी कि जैकलीन और सुकेश रिलेशनशिप में थे। सुकेश ने एक्ट्रेस को गिफ्ट में कई महंगे तोहफे दिए हैं। दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि जैकलीन ने इस मामले में हमेशा इंकार किया।












Click it and Unblock the Notifications