Anant-Radhika की सगाई में मीका सिंह ने मचाया धमाल, क्या 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए चार्ज की इतनी भारी रकम?

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने 29 दिसंबर 2022 को राधिका मर्चेंट से सगाई की। इस पार्टी में मीका सिंह ने कई पॉपुलर गाने गए जिसके लिए उन्होंने मोटी रकम वसुली।

Anant Ambani-Radhika Merchant Engagement: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्ल्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली है। दोनों एक दूसरे को लगभग 5 साल से डेट कर रहे थे और अब लंबे इंतजार के बाद दोनों की लाइफ में ये खास दिन आया। अंबानी परिवार के इस सेलिब्रेशन में सिनेमा जगत के कई सितारे भी शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अंबानी परिवार में खुशी का माहौल

अंबानी परिवार में खुशी का माहौल

इन दिनों अंबानी परिवार में खुशियों की लहर चल रही है। बीते माह की 19 नवंबर को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और दामाद आनंद के घर दो जुड़वा बच्चों की किलकारियां गुंजी थी और अब छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई के ढोल बज रहे हैं। अनंत और मंगेतर राधिका मर्चेंट की सगाई होने के बाद अंबानी परिवार जश्न में डूबा हुआ है। इनकी सगाई का जश्न एंटीलिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रही हैं।

एंटीलिया में मनाया सगाई का जश्न

एंटीलिया में मनाया सगाई का जश्न

जीवन के एक नए सफर की शुरूआत कर रहे अनंत और राधिका की खुशी उनके चेहरों पर साफ देखी जा सकती हैं। एंटीलिया में हो रहे जश्न में अंबानी परिवार सहित उनके कई दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए। जहां सभी ने ढोल की थाप पर जमकर ठूमके लगाएं और अपना उत्साह ज़ाहिर किया। इस महफिल में सेंटर ऑफ एट्रेक्शन रहे अनंत और राधिका, इसलिए नही कि यह उनकी सगाई थी, बल्कि उनके शानदार डांस और एनर्जी की वजह से, जिसने सभी का मन मोह लिया।

मीका सिंह के गानों पर थिरका अंबानी परिवार

मीका सिंह के गानों पर थिरका अंबानी परिवार

इस पार्टी में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को बुलाया गया था, जिनके गानों ने इस जश्न को और भी यादगार बना दिया। इस दौरान मीका के सुपर हिट गानो को सुन न सिर्फ अनंत और राधिका बल्कि मुकेश अंबानी भी खुद डांस फ्लोर से दूर नही रख पाए। कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है, कि मीका सिंह ने इस पार्टी में पर्फोमेंस करने के लिए 1.5 करोड़ की फीस चार्ज की है।

बॉलीवुड सितारों ने पार्टी में लगाए चार चांद

अब अगर अंबानी परिवार के घर कोई खुशी का जश्न हो और वहां फिल्मी सितारें शिरकत न करें, ऐसा भला कैसे हो सकता हैं। एंटीलिया में रखी गई इस सगाई सेरामोनी में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई। जैसे कि रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट, इसके अलावा जाह्नवी कपूर भी अपने बॉयफ्रेड ओरहान आवात्रमणि के साथ पार्टी में शामिल हुई। इसके साथ ही बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे दिग्गज सितारें भी महफिल की शोभा बढ़ाने पहुंचे।

कई सालों के रिलेशनशिप के बाद लिया शादी का फैसला

कई सालों के रिलेशनशिप के बाद लिया शादी का फैसला

आपको बता दें कि अनंत और राधिका की सगाई 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गई थी। जिसमे केवल परिवारिक सदस्य ही शामिल हुए थे। अनंत और राधिका की बात करें तो वह एक दूसरे को पहले से जानते हैं। सगाई से पहले वह कई सालों से रिलेशनशिप में थे। कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद जब उन्हें लगा कि अब वह एक दूसरे को इतना अच्छे से समझते हैं कि पूरा जीवन एक साथ बिता सकते हैं तो दोनों शादी का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+