मीका सिंह की तबीयत खराब, गले से नहीं निकल रही आवाज, हुआ 15 करोड़ का नुकसान, जानें क्या हुई बीमारी
Mika Singh Health: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मीका सिंह पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे हैं। तबीयत ठीक न होने के चलते वह अमेरिका में ही फंस गए हैं। फिलहाल मीका सिंह ने खुद बताया है कि उन्हें गले में इंफेक्शन हो गया है और ऐसे में वह किसी भी कंसर्ट में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। मीका सिंह ने खुलासा किया है कि इस गंभीर बीमरी के चलते उन्हें 15 करोड़ रुपये का नुकसान भी हो गया है।
मीका सिंह की तबीयत हुई खराब
खबर है कि मीका सिंह की तबीयत काफी खराब हो गई है। उन्हें गले में समस्या हो रही है जिसके चलते उनके गले से सही से आवाज भी नहीं निकल रही है। मीका सिंह ने खुद बताया है कि उनके गले में भयानक इंफेक्शन हो गया है और ये सब उनकी अपनी गलतियों का नतीजा है। मीका सिंह का कहना है कि कंसर्ट के चलते उन्होंने अपने शरीर को बिल्कुल भी आराम नहीं दिया और उनकी तबीयत और गला खराब होता चला गया।

मीका सिंह के गले में हुआ इंफेक्शन
अपनी खराब तबीयत को लेकर मीका सिंह ने अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है- मेरे 24 साल के लंबे करियर में ऐसा पहली बार हुआ है। मुझे मेरे शोज रोकने पड़े हैं क्योंकि मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है। मैं अपनी हेल्थ के लेकर हमेशा अटेंटिव रहता हूं लेकिन इस बार मैं अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाया। मीका सिंह ने आगे कहा- मैंने अमेरिका में बैक टू बैक शोज किए। मुझे बिल्कुल भी आराम नहीं मिला। ऐसे में मेरी तबीयत बिगड़ने लगी।
भारत नहीं लौट पा रहे हैं मीका सिंह
46 साल के मीका सिंह ने बताया- मैं अमेरिका के डालास में परफॉर्म कर रहा था। उस दौरान मेरी तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसका असर मेरे गले पर पड़ा। इसके बाद मैं डॉक्टर नके पास पहुंचा तो उन्होंने मुझे आराम करने की सलाह दी। फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें कहीं भी ट्रैवल करने से मना कर दिया है। साथ ही उन्हें गले को भी आराम देने के लिए कहा गया है। यही कारण है कि मीका सिंह अमेरिका से भारत भी नहीं लौट पा रहे हैं।
मीका सिंह को हुआ 15 करोड़ रुपये का नुकसान
जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने के चलते मीका सिंह को अपने कई शोज को रोकना पड़ा है। आपको बता दें कि वह पिछले कुछ समय से वर्ल्ड टूर पर थे। उनके अलग अलग देश में कई कंसर्ट होने वाले थे। ऐसे में मीका सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन शोज में परफॉर्म न कर पाने की वजह से उन्हें कई लोगों के पैसे लौटाने भी पड़े हैं। मीका सिंह ने बताया है कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। वह जल्दी रिकवर कर रहे हैं। अगले सप्ताह तक वह रिकॉर्डिंग भी शुरू कर देंगे। आने वाले दिनों में मीका सिंह बाली, सिंगापुर, मलेशिया और जकार्ता में परफॉर्म करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications