Mika Singh ने आकांक्षा पुरी को चुना हमसफर, फिर क्यों नहीं की शादी? बोले- 'मैं करना चाहता था लेकिन...'

सिंगर मीका सिंह ने पहली बार आकांक्षा पुरी संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर क्यों सिंगर ने एक्ट्रेस से शादी नहीं की।

Mika Singh And Akansha Puri: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने दमदार गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। सिंगर ने बीते साल अपना स्वयंवर रचाया था। जिसमें उन्होंने अपनी सालों पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी को साथी के तौर पर चुना।

स्वयंवर के कुछ समय बाद तक दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया लेकिन बाद में काफी कम साथ दिखने लगे। इसके बाद से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी। हालांकि फैंस काफी कंफ्यूज थे कि आखिर दोनों के बीच क्या है। क्या दोनों शादी करेंगे या फिर नहीं? अब फैंस के इन सभी सवालों का मीका सिंह ने जवाब दे दिया है।

Akansha Puri

मीका सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साफ कर दिया कि दोनों की राहें अलग हो चुकी है। ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान सिंगर ने कहा- 'मैं स्वयंवर को करने के लिए तैयार हो गया था, क्योंकि मैं सच में शादी करना चाहता था। मुझे स्वयंवर का आइडिया पसंद आया और इसलिए मैंने ये शो चुना। हालांकि, आकांक्षा को साथी के रूप में चुनने के बाद मुझे ये लगा की हम एक-दूसरे के साथ रहने के लिए नहीं बने हैं।"

मीका सिंह ने बातचीत कर आगे कहा, 'मैं अपने गानों के लिए दुनिया भर में ट्रैवल करता रहता हूं, जबकि वह अपनी एक्टिंग के लिए ज्यादातर एक जगह पर ही रहती है। मुझे लगा कि अगर वह एक सिंगर होती तो हम साथ काम और एक साथ ट्रैवल भी कर सकते थे। लेकिन क्योंकि वह एक एक्ट्रेस है और उसका काम मेरे काम से अलग है, इसलिए हमने आपसी सहमति से दोस्त बनने का फैसला किया।'

जब इस मामले में आकांक्षा पुरी से बातचीत की गई तो उन्होंने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मीका और एक्ट्रेस बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच कभी भी रोमांस नहीं हुआ। बता दें कि, हाल ही में आकांक्षा पुरी बिग-बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रही हैं और इस दौरान उनका नाम जद हदीद से जुड़ा। दोनों ने शो के दौरान ऑनस्क्रीन लिप-लॉक किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+