Mika Di Vohti: मीका सिंह को मिल गई उनकी हमसफर, बरसों पुरानी दोस्त का थामा हाथ

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' आखिरकार अपने इस अंतिम पड़ाव पहुंच चुका है और मीका ने अपने हमसफर के रूप में आकांक्षा पुरी को चुन लिया है।

मुंबई, 25 जुलाई: आखिरकार बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को अपना हमसफर मिल ही गया। ये हमसफर और कोई नहीं बल्कि उनकी सालों पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी है। जिन्होंने 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। अब आकांक्षा के प्यार के इजहार से मीका इतने इंप्रेस हो गए कि, उन्होंने आकांक्षा को अपने जीवन साथी के तौर पर चुन लिया।

मीका सिंह ने आकांक्षा को बनाया लाइफ पार्टनर

मीका सिंह ने आकांक्षा को बनाया लाइफ पार्टनर

आखिरकार इतने लंबे इंतजार के बाद सिंगर मीका सिंह को उनकी हमसफर मिल ही गई। 12 दुल्हनों में से उन्होंने अपनी बेटर हाफ के रूप में अपनों बरसों पुरानी दोस्त आकांक्षा पूरी को चुना। शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आईं आकांक्षा दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्सेसफुल रही हैं। अब मीका सिंह ने उनको अपना हमसफर के तौर पर चुन लिया है तो बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेंगे।

आकांक्षा की हुई थी वाल्ड कार्ड एंट्री

शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से 12 लड़कियां आई थीं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ा इन 12 लड़कियां ने मीका पर अपना प्यार इजहार करने की हर कोशिश की। इस बीच शो में आकांक्षा की वाल्ड कार्ड एंट्री होती है। जिन्होंने मीका सिंह का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' के आखिरी दौर में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी जिनमें आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल शामिल थीं। लेकिन, आकांक्षा ने मीका पर इस तरह का प्यार का इजहार किया कि मीका ने उनको अपना हमसफर के तौर पर चुन लिया।

मीका ने आकांक्षा को पहनाई वर्माला

हालांकि, शो के दौरान दोनों ने शादी नहीं की लेकिन मीका ने आकांक्षा को पसंद कर उन पर वरमाला डाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह ने कहा है कि, वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ अपना क्वॉलिटी टाइम बीताना चाहते हैं। जिसके बाद दोनों शादी करने का फैसला लेंगे। बता दें कि, आकांक्षा संग मीका ने शादी का फैसला करने के बाद एक्ट्रेस के परिवारवालों से मुलाकात की और नए सफर की शुरुआत करने का फैसला करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया।'

आकांक्षा ने इस तरह किया था मीका को प्रपोज

आपको बता दें कि, आकांक्षा पुरी लगभग 12 साल तक मीका सिंह की दोस्त रही हैं। जब उन्होंने शो में वाइल्डकार्ड एंट्री ली तो बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनकी खूब आलोचना की थी। जब वह आई थीं तब उन्होंने कहा था, 'राजी की रानी तो एक ही होगी, इसलिए मैं यहां हूं।' इस दौरान उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि, जब वह मीका को किसी और लड़की के साथ देखती हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता और वह मीका को खोना नहीं चाहती। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि, अगर वह मीका की हमसफर नहीं बन पाई तब भी वह उनका हमेशा साथ देंगी।

क्या शादी करेंगे मीका और आकांक्षा?

क्या शादी करेंगे मीका और आकांक्षा?

खैर अब इन सबके बीच फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या पिछले स्वंयंवर की तरह मीका सिंह भी शादी का नाटक कर आकांक्षा को छोड़ देंगे या फिर सच में वह उनको हमेशा के लिए हमसफर बना लेंगे। बता दें कि, शो में उन्होंने सिर्फ शादी के लिए हां कही थी। अब शो तो खत्म हो गया है कि फैंस अब इंतजार है तो इन दोनों की शादी का। देखना होगा कि, मीका सिंह अपने फैंस को ये गुड न्यूज कब देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+