मीका सिंह ने बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन पर गिफ्ट की 4 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी, लोगों ने कहा- यार हो तो.....
Mika Singh: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह न सिर्फ अपनी गायकी के लिए जाने जाते हैं बल्कि वह एक दिलदार इंसान के रूप में भी काफी मशहूर हैं। लोग उनकी सिंगिंग के साथ साथ उनके अच्छे बर्ताव की भी जमकर तारीफ करते हैं। मीका सिंह किसी भी व्यक्ति की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। वह जरुरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। मीका सिंह के सभी दोस्त भी उनके इस तरह के व्यवहार की जमकर तारीफ करते हैं। इसी बीच मीका सिंह अपने इस अच्छे बर्ताव के चलते एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
मीका सिंह ने दोस्त को दी 4 करोड़ की प्रॉपर्टी
खबर है कि सिंगर मीका सिंह ने अपने सबसे अच्छे दोस्त कंवलजीत सिंह को उनके जन्मदिन पर दिल्ली और मुंबई में 4 करोड़ रुपये के दो खूबसूरत फ्लैट गिफ्ट किए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से लोग मीका सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों की मानें तो मीका सिंह अनजानों से लेकर अपने दोस्तों तक के लिए कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते हैं। साथ ही वह अपने वादे के भी पक्के हैं।

दिल्ली और मुंबई में गिफ्ट किए फ्लैट्स
सोशल मीडिया पर इस समय मीका सिंह की ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि जबसे लोगों को इस बात का पता तला है कि मीका सिंह ने अपने बेस्ट फ्रेंड कंवलजीत सिंह को उनके जन्मदिन पर दिल्ली और मुंबई में 4 करोड़ रुपये के दो खूबसूरत फ्लैट गिफ्ट किए हैं, तब से उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और सिंगर की तारीफ कर रहे हैं।
मीका सिंह की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीका सिंह करीब 97 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। कहा जाता है कि मीका सिंह प्लैबैक सिंगिंग और दुनिया भर में लाइव कंसर्ट और स्टेज शो करके मोटी रकम कमाते हैं। आपको बता दें कि मीका सिंह टीवी के कई सिंगिंग रिएलिटी शोज में भी नजर आते हैं जिसके लिए वह अच्छी खासी फीस लेते हैं। मीका सिंह फिल्मों में एक गाना गाने के लिए करीब 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। फिल्मों में गाने के साथ-साथ मीका के सोलो एल्बम भी सुपरहिट साबित होते हैं। पार्टी या शादी कार्यक्रम और स्टेज प्रोग्राम के लिए मीका सिंह 30 से 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
मीका सिंह का प्राइवेट जेट
मीका सिंह मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। मीका सिंह के पास आलीशान फॉर्म हाउस भी है जिसकी कीमत कई करोड़ रुपए है। मीका सिंह ने कुछ समय पहले ही दिल्ली में भी एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है जो कि काफी लग्जीरियस है। मीका सिंह के पास अपना प्राइवेट जेट है। वह ज्यादार समय अपने जेट से ही विदेशों में टूर के लिए जाते हैं। इसके अलावा मीका सिंह को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास बीएमडब्लयू और ऑडी की लेटेस्ट सीरीज की कई लग्जीरियस गाड़ियां हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके पास एक महंगी बुलेट बाइक और हमर भी है।












Click it and Unblock the Notifications