सिंगर शान दोस्त मीका सिंह के लिए ढूंढ रहे हैं ऐसी दुल्हनिया, जानें शादी को लेकर क्या दी सलाह
सिंगर शान मीका सिंह के खास दोस्त हैं और ऐसे में उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त लिए कैसी दुल्हनिया चाहते हैं।
मुंबई, 9 जूनः मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने गानों के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। सिंगर मीका ने अब शादी करने का मन बना लिया है और वह स्वयंवर के जरिए अपने लिए दुल्हन तलाश रहे हैं। आपको बता दें कि सिंगर मीका का टीवी शो 'स्वयंवर मीका दी वोटी' 19 जून से स्टार भारत चैनल पर ऑन एयर होने वाला है। इसके पहले उन्होंने जोधपुर के उमेद पैलेस में गत 7 जून को सेट लॉन्च इवेंट रखा था। इस इवेंट पर मीका के खास दोस्त और सिंगर शान वहां पहुंचे थे। शान ने इवेंट में अपने गानों से समां बांधा और स्टेज पर ढेर सारी मस्ती भी की। सिंगर शान मीका के खास दोस्त हैं और ऐसे में उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त लिए कैसी दुल्हनिया चाहते हैं।

मीका के लिए चाहिए ऐसी दुल्हनिया
सिंगर शान ने खुलासा किया कि वह मीका सिंह के लिए कैसी लड़की तलाश कर रहे हैं। शान ने कहा- मीका मेरा करीबी दोस्त है और मैं उसे हमेशा खुश देखना चाहता हूं। मीका काफी इमोशनल इंसान हैं, जो रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं। मैं उनके लिए ऐसी दुल्हन चाहता हूं, जो उन्हें समझे और उनके रिश्तों को सही से निभाए। वह एक ऐसी लड़की पाकर खुश होंगे जो उनके इमोशन्स का सम्मान करेगी। शान ने सिंगर मीका सिंह को शादी को लेकर कुछ सलाह भी दी। उन्होंने कहा- मैं और मेरी पार्टनर एक दूसरे को पर्सनल स्पेस देते हैं और इससे हमारा रिश्ता मजबूत बना रहता है। मैं यही सलाह मीका को भी देना चाहता हूं कि अपने पार्टनर को थोड़ा सा पर्सनल स्पेस जरूर दें। इससे उनके और पार्टनर के रिश्ते में प्यार बना रहेगा और रिलेशन भी मजबूत होगा।
शान ने होस्ट किया शो
आपको बता दें कि सिंगर शान ही मीका सिंह के अपकमिंग शो 'स्वयंवर मीका दी वोटी' के इवेंट को होस्ट कर रहे हैं। होस्ट करने के साथ ही शान ने अपनी आवाज से वहां मौजूद लोगों का दिल भी जीता। सिंगर शान ने करीब 14 साल बाद किसी रिएलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा- जब मेरे पास इस शो को होस्ट करने का ऑफर आया तो मैं खुद को रोक नहीं पाया। एक तो शो होस्ट करने में मुझे मजा आता है और दूसरा ये मेरे अजीज दोस्त का स्वयंवर था।












Click it and Unblock the Notifications