Bigg Boss OTT: आकांक्षा पुरी ने बताई मीका सिंह संग स्वंयवर की सच्चाई, बोली- 'वो मेरे लिए सिर्फ...'
बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें आकांक्षा पुरी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईँ। इस दौरान उन्होंने मीका सिंह संग अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया।
Akansha Puri Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो 'बिग-बॉस ओटीटी सीजन 2' की शुरूआत हो चुकी है। 17 जून को ये शो जियो सिनेमा में ऑनएयर हो गया है। शो में अभी तक 13 कंटेस्टेंट्स की ग्रैंड एंट्री हो चुकी है। इन्हीं में से एक नाम आकांक्षा पुरी का है। जो कि अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
आकांक्षा पुरी बनी थी मीका सिंह की वोटी
पिछली बार आकांक्षा पुरी तब चर्चा में थीं जब उन्हें 'मीका की वोटी स्वंयवर' में देखा गया था। इस शो में मीका सिंह का दिल जीतने में कामयाब रहीं और वह विनर बन गई। जिसके बाद मीका सिंह ने उन्हें अपना लाइफ पार्टनर चुना। हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई थी दोनों ने एक दूसरे को समझने के लिए वक्त मांगा था।

क्या मीका से शादी करेंगी आकांक्षा?
शो में दोनों ने बस एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी और इसके बाद से फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड थे कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे। लेकिन अब आकांक्षा पुरी ने बिग-बॉस शो में बताया कि उनका और मीका सिंह का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है? और क्या दोनों ने शादी कर ली है?
एक्ट्रेस ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब
आकांक्षा पुरी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, उनकी मीका सिंह से कोई शादी नहीं हुई थी। दोनों ने बस एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी। वह इस वक्त पूरी तरह से सिंगल और मीका सिंह उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। किसी अनजान को चुनने के बजाय किसी ऐसे इंसान को पार्टनर चुनें, जो पहले से ही दोस्त है। अब आकांक्षा के इस जवाब से ये साफ हो गया है कि वह फिलहाल शादी को लेकर कोई विचार नहीं कर रही हैं।
इस एक्टर को डेट कर चुकीं हैं आकांक्षा
आकांक्षा ने खुद को सिंगल बताकर फैंस को हैरान कर दिया। वहीं शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स सनी लियोनी, पूजा भट्ट, अजय जडेजा, दिबांग और संदीप सिकंद यह सुनकर दंग रह गए। बता दें कि मीका सिंह से पहले आकांक्षा पुरी टीवी एक्टर पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। लेकिन बाद में दोनों के बीच काफी झगड़े बढ़ गए थे और दोनों का ब्रेकअप हो गया।












Click it and Unblock the Notifications