ससुराल वालों से प्रताड़ित तेज प्रताप यादव, लाइव चैट में बोले-'करोड़ों की मांग कर रही है ऐश्वर्या ', Video

पटना, 20 जुलाई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान अपनी पत्नी ऐश्वर्या और ससुरालवालों को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि उनके ससुराल वाले तलाक के बदले करोड़ों रु की मांग कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनके ससुराल वाले उन्हें, उनके मां-बाप और भाई-बहन को गंदी-गंदी गालियां देते हैं। तेज ने पत्नी ऐश्वर्या और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

Recommended Video

    Lalu Yadav के बेटे Tej Pratap ने पत्नी Aishwarya Ray पर लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी | *News
    'मेरे घरवालों से करोड़ों रु वसूलना चाहते हैं वो लोग'

    'मेरे घरवालों से करोड़ों रु वसूलना चाहते हैं वो लोग'

    उन्होंने कहा कि' मैं पिछले चार सालों से ये अपमान सह रहा हूं, मेरे ससुराल वाले लगातार मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं, वो मुझसे और मेरे घरवालों से करोड़ों रु वसूलना चाहते हैं। मेरे पिता इस वक्त काफी बीमार हैं, हम लोग वैसे ही काफी उन्हें लेकर परेशान हैं , ऐसे में ऐश्वर्या और उनके घरवालों ने मेरे जीवन को नर्क बना रखा है, वो मेरे मां-बाप को गंदी-गंदी गालियां देते हैं।'

    'मेरे पास 1000 वीडियो है जिससे...'

    'मेरे पास 1000 वीडियो है जिससे...'

    तेज ने ये भी कहा कि 'मेरे पास 1000 वीडियो है,जिसके जरिए मैं उनकी सच्चाई सामने ला सकता हूं लेकिन इसमें एक महिला यानी कि ऐश्वर्या भी शामिल हैं, औरतों का मामला काफी नाजुक होता है, मैं इतना गिरा हुआ नहीं हूं कि एक महिला को बेइज्जत करूं,इसलिए मैं ऐसा कुछ कर नहीं रहा हूं लेकिन वो सभी मेरी इस चुप्पी का गलत फायदा उठा रहे हैं।'

    'कुछ मीडिया तंत्र जानबूझकर मेरी छवि खराब करने में जुटे हैं'

    'कुछ मीडिया तंत्र जानबूझकर मेरी छवि खराब करने में जुटे हैं'

    इसी के साथ ही तेज ने मीडिया संस्थानों पर भी प्रश्न खड़े किए और कहा कि कुछ मीडिया तंत्र जानबूझकर मेरी छवि खराब करने में जुटे हैं और मेरे खिलाफ उल्टी-सीधी खबरें छाप रहे हैं। लेकिन सच तो सच है, सामने आ ही जाएगा।

    12 मई 2018 को हुई थी शादी

    आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 12 मई 2018 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी लेकिन शादी के मात्र 6 महीने के बाद ही दोनों ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी। मालूम हो कि ऐश्वर्या पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं। लालू और चंद्रिका राय काफी क्लोज रहे हैं ऐसे में जब ये शादी हुई थी तो लोगों को लगा था कि दो दोस्तों ने अपनी दोस्ती को गहरी करने के लिए ये रिश्ता किया है लेकिन शादी की छह महीने बाद जो तस्वीर सामने आई, वो बहुत अजीब थी।

    'ड्र्ग्स लेने, मारपीट करने और क्रॉस-ड्रेसिंग का आरोप'

    'ड्र्ग्स लेने, मारपीट करने और क्रॉस-ड्रेसिंग का आरोप'

    ऐश्वर्या राय ने तेज प्रताप पर ड्र्ग्स लेने, मारपीट करने और क्रॉस-ड्रेसिंग का आरोप लगाया है, उन्होंने ना केवल तेज पर बल्कि उनकी मां राबड़ी देवी पर भी उनको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राबड़ी देवी उन्हें धमकाती थीं,उन्होंने उनके सारे गहने और पैसे अपने पास रख लिए थे। वो अगर तेज का घर छोड़कर नहीं जाती तो शायद वो उन्हें खत्म ही कर देतीं, वो अब घुट-घुटकर नहीं जी सकती हैं और इसलिए अब वो तलाक चाहती हैं।

    'नीतीश चाचा की गोद में जाकर बैठ गए '

    'नीतीश चाचा की गोद में जाकर बैठ गए '

    ऐश्वर्या के साथ हुए व्यवहार के बाद चंद्रिका राय ने राजद छोड़ दिया था। जिसका जिक्र करते हुए भी तेज ने कहा कि 'चंद्रिका राय ने उनके पिता का अपमान किया है, उन्होंने उन्हें बर्बाद करने की कसम खाई है और इसलिए नीतीश चाचा की गोद में जाकर बैठ गए लेकिन अफसोस 2020 में अपनी परसा विधानसभा सीट को बचा नहीं पाए। लेकिन अब बहुत हो गया है, अगर वो लोग सुधरे नहीं तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे।'

    यहां देखें तेज प्रताप यादव का लाइव चैट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+