प्राइवेट जेट, Hummer की सवारी, स्टेज शो के लिए 50 लाख रुपए, जानें कितने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं मीका सिंह
Mika Singh Birthday: सिंगर मीका सिंह फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के अलावा स्टेज शोज और कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर नजर आते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत की दम पर कई करोड़ की संपत्ति बनाई है।

Mika Singh Birthday: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने बॉलीवुड के कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गाना गाया है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने ये सफलता हासिल की है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे मीका सिंह आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीका सिंह ने अब तक कई हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की है। सिर्फ इतना ही नहीं वह कई सोलो म्यूजिक एलबम्स भी रिलीज कर चुके हैं। मीका सिंह आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
96 करोड़ की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि सिंगर मीका सिंह कई रियलिटी शोज में भी जज के तौर पर नजर आते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत की दम पर कई करोड़ की संपत्ति बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीका सिंह की कुल संपत्ति करीब 13 मिलियन डॉलर यानी 96 करोड़ रुपए के आसपास है। मीका सिंह मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के भाई हैं। आपको बता दें कि मीका सिंह विदेशों में भी कई स्टेज शो करते रहते हैं।
स्टेज शो के लिए 50 लाख की फीस
जानकारी के अनुसार मीका फिल्मों में एक गाना गाने के लिए करीब 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। फिल्मों में गाने के साथ-साथ मीका के सोलो एल्बम भी सपरहिट साबित होते हैं। पार्टी या शादी कार्यक्रम और स्टेज प्रोग्राम के लिए मीका सिंह 30 से 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

मीका के पास है करोड़ों का फार्म हाउस
मीका सिंह मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। मीका सिंह के पास आलीशान फॉर्म हाउस भी है जिसकी कीमत कई करोड़ है। मीका सिंह ने कुछ समय पहेल ही दिल्ली में भी एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है जो कि काफी लग्जीरियस है।
प्राइवेट जेट से करते हैं सफर
मीका सिंह के पास अपना प्राइवेट जेट है। वह ज्यादार समय अपने जेट से ही विदेशों में टूर के लिए जाते हैं। इसके अलावा मीका सिंह को महंगी गाड़ियों को भी शौक है। उनके पास बीएमडब्लयू और ऑडी की लेटेस्ट सीरीज की कई लग्जीरियस गाड़ियां हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके पास एक महंगी बुलेट बाइक और हमर भी है।












Click it and Unblock the Notifications