क्या शादी से परेशानी थीं फराह खान? बोलीं- ‘शादी के पहले साल में भाग जाना चाहती थी क्योंकि...’
मीका सिंह के शो मीका दी वोटी में फराह खान की स्पेशल एंट्री हुई। इस दौरान फराह खान ने अपनी शादी से जुड़े कईं बड़े खुलासे किए।
मुंबई, 5 जुलाई: फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान मीका सिंह के शो 'मीका दी वोटी' में नजर आएंगी। शो में फराह खान की स्पेशल एंट्री होगी। शो के दौरान फराह खान अपनी शादी से जुड़ा खुलासा करते हुए कहती हैं कि वह शादी के एक साल बाद घर से भाग जाना चाहती थीं। जानते हैं कि आखिर क्यों फराह खान अपनी शादी से इतनी परेशान थीं?

मीका सिंह के शो में पहुंची फराह खान
मशहूर सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर शो मीका दी वोटी इन दिनों सुर्खियों में है। इस शो में अब तक बॉलीवुड के कईं बड़े सेलेब्स ने हिस्सा लिया। जिन्होंने मीका सिंह को ये राय दी की आखिर शादी के लिए कैसा लाइफ पार्टनर सेलेक्ट करना चाहिए। अब इसके लिए शो में उनकी मदद करने फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान पहुंचेंगी।

फराह खान ने किए शादी से जुड़े कईं खुलासे
बता दें कि मीका सिंह को फराह खान भाई कहकर बुलाती हैं। ऐसे में बहन होने के नाते वह उनको शादी से जुड़े कुछ टिप्स देते हुए नजर आएंगी। साथ ही वह उनकी होने वाली पार्टनर का टेस्ट भी लेंगी जिससे उन्हें पता लग सके कि मीका सिंह के लिए आखिर कौन सबसे बेस्ट लाइफ पार्टनर हो सकता है। साथ ही उन्होंने अपनी शादी से जुड़े कईं खुलासे भी किए।

शादी छोड़ क्यों भाग जाना चाहती थी फराह खान?
शो में फराह खान ने अपने भाई मीका सिंह को काफी सेंसिटिव बताया। मीका सिंह को लेकर फराह खान ने कहा कि, मीका काफी सेंसिटिव है इसलिए केवल एक सुलझी हुई लड़की ही उन्हें हैंडल कर सकती है। मुझे लगता है शादी करने की कोई स्टैंडर्ड उम्र नहीं होती है। आपको तब शाद शादी करनी चाहिए जब आपको सही इंसान मिले। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, 'मैं अपनी शादी के पहले साल भाग जाना चाहती थी क्योंकि मेरे लिए एडजस्ट करना काफी मुश्किल हो रहा था'।

एंटरटेनिंग होने वाला है ये एपिसोड
बता दें कि फराह खान के इस खुलासे के बाद से अब फैंस में शो देखने की और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी परेशानी थी कि फराह खान शादी के एक साल बाद ही घर से भाग जाना चाहती थीं। अब इस शो में फराह खान की एंट्री से ये एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है।

फराह खान की पर्सनल लाइफ
फराह खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने साल 2004 में शिरीष कुंदर से शादी की थी। शिरीष और फराह ने साथ कईं फिल्मों में काम किया है। दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं और दोनों के तीन बच्चे भी हैं। जिसमें दो बेटियां और एक बेटा है। इन तीनों बच्चों का जन्म एकसाथ हुआ था। फिलहाल वह इन दिनों अपने परिवार के साथ कोह समुई में छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications