17 साल पहले राखी सावंत को जबरदस्ती किया था किस, अब मीका सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
Mika Singh approach HC: मीका सिंह राखी सावंत को जबरन किस मामले में कोर्ट पहुंचे और याचिका में कहा कि दोनों पक्षों ने इस मामले को सुलझा लिया है इसलिए ये रद्द किया जा सकता है।

Mika-Rakhi Kiss controversy: हाल ही में जाने-माने सिंगर मीका सिंह उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने 17 साल पुराने एक ऐसे मामले को रद्द करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसपर खूब बवाल मचा था।
आज से 17 साल पहले मीका सिंह बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को जबरदस्ती किस करने को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। तब राखी ने मीका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
'17 सालों से लटक रहा है मामला'
मीका सिंह ने अपनी याचिका में दावा किया है कि 2006 के इस मामले को आराम से सुलझा लिया गया है। ये याचिका सोमवार यानी 10 अप्रैल को न्यायमूर्ति एएस गडकरी और न्यायमूर्ति पीडी नाइक की खंडपीठ के सामने सुनवाई के लिए आई। मामले में मीका की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने कहा कि ये मामला पिछले 17 सालों से लटका हुआ है।
मीका के वकील ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि गायक के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है और आरोप अभी तय होने बाकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि मीका और राखी सावंत ने इस बात को भुला दिया है और पूरा मामला सुलझ गया है। ऐसे में अब इसे रद्द किया जा सकता है।
राखी ने लगाया छेड़खानी का आरोप
मामला साल 2006 का है, जब सरेआम मीका सिंह ने राखी को बिना अनुमति के किस कर दिया। इसके बाद मीका छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार भी हुए थे लेकिन बाद में जमानत पर रिहा भी हो गए थे। राखी ने कहा था कि मीका ने बिना उनकी परमिशन के उन्हें किस कर दिया था। वो भी कैमरा के सामने। हालांकि, मीका का कहना था कि उन्होंने राखी को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था।
जब इस एक्टर ने शिल्पा को किया था किस
बताते चलें कि इसी तरह हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने भी शिल्पा शेट्टी को पब्लिकली किस कर दिया था। ये मामला भी सुर्खियों में रहा था। कोर्ट ने कहा था कि किस शिल्पा ने नहीं किया था बल्कि रिचर्ड ने किया। ऐसे में शिल्पा को इसमें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अगर कोई राह चलती महिला को पकड़कर उसे किस कर देता है तो वो दोषी नहीं ठहराई जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications