कौन हैं सुलखान सिंह, जिन्हें योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP

अपने नाम की तरह ही आईपीएस सुलखान सिंह सख्ती के लिए मशहूर हैं। आगरा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी खास छवि बना ली थी। जिसे आज भी लोग याद करते हैं।

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही नए डीजीपी आने की कवायद शुरू हो गई थी। लेकिन शुरुआती दिनों में जावीद अहमद को हटाए जाने पर इसे मुस्लिम विरोधी निर्णय माना जाता। लेकिन अब हर तरफ योगी के फैसलों की जब सराहना हो रही थी तो अचानक से बड़ा फैसला सामने आया।

जानिए योगी के बनाए गए नए डीजीपी के बारे में, बांदा के सुलखान सिंह का आगरा से सफर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र व तैनाती में बदलाव किया। जिसके तहत जावीद अहमद को पीएसी भेज दिया गया जबकि डीजी ट्रेनिंग सुलखान सिंह को यूपी का नया डीजीपी बना दिया गया। अभिलेखों के मुताबिक सितंबर 2017 में सुलखान सिंह सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में आधिकारिक तौर पर उनका कार्यकाल अगले चार महीने तक का ही होगा।

अपनी सख्ती के लिए मशहूर हैं सुलखान

अपने नाम की तरह ही आईपीएस सुलखान सिंह सख्ती के लिए मशहूर हैं। आगरा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी खास छवि बना ली थी। जिसे आज भी लोग याद करते हैं। सुलखान सिंह के सख्त रवैए के चलते ट्रेनिंग सेंटर पर भी सख्ती का सीधा असर पड़ता है। सूबे में योगी सरकार को कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किसी तेज तर्रार और सख्त मिजाज के मुखिया की जरूरत थी। जिस पर सुलखान सिंह की छवि सटीक बैठती है।

कौन हैं सुलखान सिंह, जिन्हें योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP

सबसे वरिष्ठ आईपीएस

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी बने सुलखान सिंह के नाम की चर्चा इससे पहले मुलायम सरकार में हुई थी। अखिलेश सरकार में जब जावीद अहमद की नियुक्ति हो रही थी तब मुलायम ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाए थे लेकिन अखिलेश सरकार ने जावीद अहमद के नाम पर मुहर लगा दी। सुलखान सिंह 1980 कैडर के यूपी के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अफसर हैं। दिलचस्प बात ये है कि डिपार्टमेंट में सुलखान की तेज-तर्रार इमेज वाली अफसरगीरी के साथ साफ-सुथरी छवि, ईमानदार और सख्त अधिकारी के तौर पर खासी चर्चा होती रही है।

बांदा के रहने वाले हैं सुलखान सिंह

यूपी के नए डीजीपी सुलखान सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा से हुआ। इसके बाद इन्होंने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की। सुलखान सिंह ने लॉ की भी पढ़ाई की है। डीजीपी बनने से पहले वो पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर तैनात थे। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसके मुताबिक पहले नंबर पर सुलखान सिंह ही हैं जिन्हें यूपी का नया डीजीपी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+