वर्षा एकनाथ गायकवाड़ को CEC से मिली लोकसभा चुनाव लड़ने की मंजूरी, इस सीट से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार 25 अप्रैल को महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर मध्य संसदीय क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में, पार्टी ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वर्षा एकनाथ गायकवाड़ की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र के 29-मुंबई उत्तर मध्य संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वर्षा एकनाथ गायकवाड़ की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा की पूनम महाजन ने कांग्रेस नेता प्रिया दत्त को 1.30 लाख से अधिक वोटों से हराकर मुंबई उत्तर मध्य सीट जीती थी।
यह भी देखें: 'दम हो तो 500 पार का नारा लगाए', CM मोहन यादव ने कांग्रेस को दिया चैलेंज

Varsha Eknath Gaikwad

कौन हैं वर्षा एकनाथ गायकवाड़
गायकवाड़ ने 2004 में धारावी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और वहां से चार बार विधायक रहीं। वह 2009 में पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार और 2019 में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में भी मंत्री रही थीं।

मुंबई में सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में गणित के प्रोफेसर, गायकवाड़ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री थी। उन्होंने 2009 में मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के अधीन चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार भी संभाला। बाद में उन्हें महिला एवं बाल विकास का भी प्रभार दिया गया।

यह भी देखें: Maharashtra: 'महायुति' को वोट देने की क्यों सोच रहे हैं मुसलमान? कांग्रेस के मुस्लिम नेता ने बताई बड़ी वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+