देश संपत्ति पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का बयान पर केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार,कहा कांग्रेस की नीयत पता है
Pankaj Chaudhary News Maharajganj Lok Sabha Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज लोकसभा सीट से सांसद व देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संपत्ति बंटवारे को लेकर कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संपत्ति के बयान पर पलटवार भी किया है। उन्होंने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में अपने विचार साझा किए।
कांग्रेस कहती है हम संपत्तियों का सर्वे कराएंगे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो में पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहते हैं कि ये कहते हैं कि हमारी सरकार बनी तो हम संपत्तियों का सर्वे कराएंगे। मां बहनों के गहनों की जांच होगी। ये कौसी बात है। इससे समाज व देश का क्या हित होने वाला है।

कांग्रेस की नीयत पता है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देखिए जिन्होंने देश को वर्षों बर्बाद करने का काम किया वो अब देश का क्या विकास करेंगे। इनकी पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहले बयान में कहा था कि यहां की संपत्ति पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। अब आप सोचिए इनकी मनसा क्या है। कांग्रेस की नियत पता है ये क्या करेंगे।
गांधी परिवार के करीबी है सैम पित्रोदा केंद्रीय मंत्री पंकज चौधारी ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा गांधी परिवार के शुरु से करीबी थे। ये कहते हैं कि अमेरिका की तरह यहां भी इन्हेरिटेंस टैक्स यानी विरासत टैक्स लागू होना चाहिए। इस टैक्स के चलते यदि किसी के पास संपत्ति है और वह मर जाता है तो उसकी संपंत्ति का सिर्फ 45 फीसदी हिस्सा ही उनके बच्चों को मिलेगा बाकी 55 फीसदी सरकार ले लेगी। अब बताइए ये कैसा नियम है। जिसकी संपत्ति है उसके बच्चों को न मिले और दूसरों में बांट दी जाए। कांग्रेस की सोच इसी तरह विनाशकारी रही है।












Click it and Unblock the Notifications