उत्तर प्रदेश: सगाई समारोह में गोली लगने से किशोर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस
उत्तर प्रदेश के दादरी में एक समारोह के दौरान गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वहां मौके पर पहुंची और किशोर को अस्तपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के दादरी में एक समारोह के दौरान गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वहां मौके पर पहुंची और किशोर को अस्तपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली एक सगाई कार्यक्रम के दौरान चलाई गई।
उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम में गोली चलाने से एक और व्यक्ति की जान चली गई। दादरी में एक सगाई के दौरान जश्न में फायरिंग की गई, जो एक 15 साल के लड़के को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किशोर को अस्तपाल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: Rare Pics of Kamalnath: क्या करते हैं कमलनाथ के दोनों बेटे, कितनी है परिवार की संपत्ति, कौन हैं उनकी पत्नी
एसपी देहात विनीत दायसवाल ने बताया की अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश में जश्न में गोली चलाने का ये कोई पहला मामला नहीं है। हर साल ऐसे गोली चलने से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं।
ये भी पढ़ें: पुलिस को लगा शख्स को खा गए मगरमच्छ, 18 साल बाद हुआ खुलासा, बेस्ट फ्रेंड ने उसकी पत्नी संग रहने के लिए की थी हत्या