Aaj ka Match Kaun jeeta 23 April: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs लखनऊ

Aaj ka Match Kaun jeeta 23 April: लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 23 अप्रैल यानी कि मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला। इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ और मार्क्स स्टोइनिस के बल्ले से शतकीय पारी निकली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक दीपक चाहर के पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। विंटन डिकॉक के बाद कप्तान केएल राहुल भी बड़ी खेलने में नाकाम रहे और अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद मार्क्स स्टोइनिस ने आकर टीम को संभालने का काम किया।

Aaj ka Match 1

चेन्नई ने बनाए थे 210 रन

इससे पहले टॉस हार हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक 60 गेंद में 108 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा हो।

दुबे-गायकवाड़ ने किया कमाल

ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे भी इस सीजन कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। शिवम दुबे ने 27 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों की दमदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 210 रन बनाने में सफल रही।

धोनी को लेकर उत्साहित फैंस

चेन्नई अपने होम ग्राउंड य़ानी चेपॉक स्टेडियम में 200 से अधिक रन बनाए। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते थे। स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस की यह ख्वाहिश भी पूरी हुई। महेंद्र सिंह धोनी एक ही गेंद खेलने के लिए मैदान में उतर सके और उन्होंने उसे गेंद पर चौका लगाया।

चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्ताफिजुर रहमान, मथिशा पथिराना।

लखनऊ सुपरजायंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+