'बात जब हम भारतवासियों के...', X पर मैसेज लिखकर अंतरराष्ट्रीय रेसलर रिंकू सिंह ने WWE को कहा Good Bye
भदोही के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय रेसलर रिंकू सिंह ने WWE को गुड बाय कह दिया है। सोशल साइट एक्स फेसबुक पर इसके बारे में पोस्ट भी किया है। रिंकू सिंह ऐसा फैसला क्यों लिया इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
हालांकि उनकी पोस्ट पर उनके चाहने वाले लोगों द्वारा लगातार कमेंट किया जा रहा है और इसका कारण पूछा जा रहा है। लेकिन अभी तक रिंकू सिंह द्वारा इस बारे में कोई जानकारी या जवाब नहीं दिया गया है।

दरअसल, रिंकू सिंह WWE केयरिंग में विदेशी रेसलरों के छक्के छुड़ाने के मामले में जाने जाते हैं। रिंकू सिंह को उनके नाम की जगह वीर महान के नाम से अधिकतर लोग जानते हैं। भारतीय वेशभूषा में रिंकू सिंह जब रिंग में उतरते थे तो दर्शन जमकर तालियां बजाते थे।
रिंकू सिंह मूल रूप से भदोही जनपद के गोपीगंज क्षेत्रके होलपुर गांव के रहने वाले हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली रिंकू सिंह पहले जैवलिन थ्रोअर थे उसके बाद उन्होंने बेसबॉल में अपनी किस्मत आजमाई।
अंत में उन्होंने WWE रिंग में उतरने का फैसला लिया तो दुनिया में छा गए। वीर महान के नाम से इनके वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हुए। एक समय ऐसा आया जब WWE के दीवानों की जुबान पर रिंकू सिंह का ही नाम सुनने को मिलता था।
रिंकू सिंह ने शनिवार को ही अपने ट्विटर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ने के बारे में पोस्ट किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बात जब भारत वासियों के मान सम्मान पर आ जाए तो त्याग सबसे पहले। Good Bye WWE.
रिंकू सिंह द्वारा सोशल साइट पर लिखे गए इस पोस्ट के बाद लोगों द्वारा लगातार तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं। हालांकि रिंकू सिंह के करीबियों से इस बारे में संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications