रणवीर सिंह हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, एक्टर ने दर्ज कराई FIR

एआई के जमाने में जिस तरह से डीपफेक का मुद्दा सामने आया है, वह बड़ी चिंता का सबब बनता जा रहा है। पहले रश्मिका मंदाना इसकी शिकार हुईं, इसके बाद आमिर खान और अब रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सामने आया है।

रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सामने आने के बाद एक्टर ने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक के बाद एक जिस तरह से बड़ी हस्तियां इसका शिकार हो रही हैं, वह लोगों के लिए चिंता बन गई है।

ranveer singh

डीपफेक वीडियो के मामले में आमिर खान, रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन भी शिकार हो चुके है। उनका भी वीडियो वायरल हो चुका है। लोकसभा चुनाव के दौरान एक्टर्स का डीपफेक वीडियो बड़ी चिंता का विषय है।

कई वायरल वीडियो में एक्टर्स का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी बढ़ती संख्या मुसीबत बनी हुई है। इन वीडियो को साझा करके दावा किया जा रहा है कि एक्टर्स चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

दिल्ली में अचानक से मौसम खराब होने से कई विमानों को डायवर्ट किए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार कुल 15 विमानों को दिल्ली में डायवर्ट किया गया है। जिसमे से 9 फ्लाइट्स को जयपुर, दो को अमृतसर, दो को लखनऊ डायवर्ट किया गया है। जबकि एक विमान को मुंबई और एक को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया है।

डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद रणवीर सिंह ने बताया था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उनका नहीं है, वह डीपफेक वीडियो का शिकार हुए हैं। इस मामले में उन्होंने दादर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद इस मामले में अब एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह पॉलिटिकल मुद्दे पर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि रणवीर सिंह ने कभी किसी राजनीतिक दल या नेता का खुलकर सपोर्ट नहीं किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा था कि डीपफेक से बचो दोस्तों।

हालांकि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और इस मामले की जांच कर रही है। गौर करने वाली बात है कि एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा सेलेब्रिटी केस है। रणवीर सिंह के मामले में साइबर सेल जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+