UP News: वोटिंग के दौरान चुपके से स्मार्टफोन लेकर बूथ में घुसे दो युवक, किया कुछ ऐसा, दर्ज हो गया मुकदमा
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में पहले चरण के चुनाव मतदान के दौरान दो युवकों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का वीडियो बना लिया गया। वीडियो बनाने के बाद उन लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मामले की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा मतदान की गोपनीयता भंग किए जाने के चलते आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा सकता है। फिलहाल विवेचना प्रारंभ हो गई है।
दरअसल, मुरादाबाद लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के किसरौल में बने सेक्टर नंबर 82 में इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 290 से 293 तक मतदान हुआ।
इसी मतदान केंद्र पर ख्वाजा नगरी के रहने वाले अब्दुल गनी और बिजनौर के रहने वाले आकाश बजरंगी ने मतदान के समय का एवं का फोटो मोबाइल में बना लिया। उसके बाद इन लोगों द्वारा उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस माध्यमिक में हड़कंप मच गया। क्योंकि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति किसी भी मतदाता को नहीं होती है। ऐसे में पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए दोनों की पहचान की गई।
इस बारे में नागफनी थाने की प्रभारी चमन सिंह द्वारा बताया गया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है और विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications