Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक कितने लोगों ने किए 'रामलाल' के दर्शन? हर दिन पहुंचे रहे एक लाख लोग
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। रामनवमी के मौके पर भी आस्था का जमकर सैलाब उमड़ा। इस बीच राम मंदिर में भगवान के दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा सामने आया है।
राम मंदिर में अपने आराध्य रामलाल के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही है। आलम यह है कि प्रभु श्रीराम की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों तक लाइनों में लगे रहते हैं। राम मंदिर में रोजाना लाखों भक्त पहुंच रहे हैं।

अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी) के बाद से अभी तक लगभग 1.5 करोड़ लोग राम लला के दर्शन के लिए मंदिर में आ चुके हैं।
3 महीने में पहुंचे 1.5 करोड़ भक्त
22 अप्रैल (सोमवार) को अयोध्या में मीडिया से बात करते हुए चंपत राय ने कहा, "हर दिन एक लाख से अधिक लोग मंदिर में 'दर्शन' के लिए आते हैं। 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद से लगभग 1.5 करोड़ लोग रामलला के दर्शन के लिए आए हैं।"
मंदिर के फर्स्ट फ्लोर का काम जारी
इसी के साथ चंपत राय ने अयोध्या में जारी राम मंदिर निर्माण को लेकर भी अहम जानाकरी साझा की। उन्होंने बताया कि सिर्फ ग्राउंड फ्लोर का मंदिर बना है। वहां पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। ऐसे में फर्स्ट फ्लोर का काम चल रहा है और इसके ऊपर सेकंड फ्लोर की भी लेकर तैयारी चल रही है।
बता दें कि राम मंदिर के चारों ओर 14 फीट चौड़ी सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी, इसे दीवार को मंदिर का 'परकोटा' कहा जाता है।
6 मंदिरों का होगा निर्माण
बता दें कि राम मंदिर के चारों ओर 14 फीट चौड़ी सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी, इसे दीवार को मंदिर का 'परकोटा' कहा जाता है। मालूम हो कि इस परकोटे को कई उद्देश्यों के साथ साथ तैयार किया जा रहा है। यहां पर 6 और मंदिर बनाए जाएंगे। एक कोने पर शंकर, दूसरे कोने पर भगवती, एक जगह पर पार्वती और एक पर सूर्य भगवान का मंदिर स्थापित होगा।












Click it and Unblock the Notifications