Kal ka Match Kaun jeeta 23 April: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs लखनऊ

Kal ka Match Kaun jeeta 23 April: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में पटखनी दे दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई को 6 विकेट से हराकर अपनी स्थिति प्लेऑफ में मजबूत कर ली है। चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्क्स स्टोइनिस ने टीम के लिए नाबाद 124 रनों की पारी खेली।

नहीं चला डिकॉक का बल्ला

211 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने क्विंटन डिकॉक को पवेलियन भेज दिया। डिकॉक ने पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा था। लेकिन इस मुकाबले में डिकॉक का बल्ला नहीं चला और वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Kal ka Match Kaun jeeta 1

केएल राहुल भी रहे फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड यानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच विनिंग पारी खेलने वाले केएल राहुल भी इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। केएल राहुल को मुस्तफिजुर रहमान ने अपने स्लोअर वन में फंसा लिया। केएल राहुल धीमी गेंद को समझने में भूल कर बैठे और ऋतुराज के हाथों कैच आउट हो गए।

गायकवाड़ ने जड़ा शतक

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगाने का काम किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई की तरफ से नाबाद 108 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाने में सफल रही।

दुबे ने भी दिखाया दम

ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। अपनी इस पारी के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने 12 चौके और तीन छक्के भी लगाए। वहीं शिवम दुबे ने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के की मदद से करियर का नौंवा अर्धशतक लगाया। शिवम दुबे ने महज 27 गेंद में ताबड़तोड़ 66 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+