RO ARO पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड समेत 4 को STF ने पकड़ा, कई दस्तावेज बरामद
RO ARO समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में STF द्वारा रविवार को एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया। उसे गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस द्वारा उसके तीन सहयोगियों को भी पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पेपर लीक कांड का मुख्य मास्टरमाइंड राजीव नयन द्वारा डॉक्टर शरद कुमार पटेल का नाम लिया गया था। शरद कुमार पटेल मूल रूप से मिर्जापुर का रहने वाला है।

बताया जा रहा है की गिरफ्तारी के अलावा उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में दस्तावेज भी बरामद किया है। पकड़े गए लोगों से एसटीएफ की टीम द्वारा पूछताछ करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया मास्टरमाइंड डॉक्टर शरद पटेल मिर्जापुर जनपद के चुनार का रहने वाला है। शरद लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित लवनेस्ट अपार्टमेंट में रुका हुआ था।
यह भी बताया गया कि उसके साथ राजा बाजार निवासी अभिषेक शुक्ला, प्रयागराज के झूसी निवासी कमलेश कुमार पाल और प्रयागराज के कैंट निवासी अर्पित विनीत यशवंत को भी गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, एसटीएफ द्वारा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक करवाने के आरोपी राजीव नयन को 2 अप्रैल को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए जाने के बाद राजीव नयन द्वारा डॉक्टर शरद पटेल का नाम लिया गया था।
उसके बाद से ही एसटीएफ की टीम डॉक्टर शरद पटेल की तलाश में थी। बताया जा रहा है कि राजीव ने डॉक्टर शरद को 25 लाख रुपए में आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर बचा था। उसके बाद शरद और उसके साथियों द्वारा अभ्यर्थियों को मोटे रुपए लेकर पेपर उपलब्ध कराए गए थे।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications