पंजाब: सुनीता केजरीवाल से मिले लोकसभा उम्मीदवार मलविंदर कंग, चुनावी रणनीति पर की चर्चा
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इस बीच आनंदपुर साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार मलविंदर कंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात की।

इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी मौजूद रहे। सभी विधायक और लोकसभा प्रत्याशी मलविंदर कंग ने सुनीता केजरीवाल के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस खास मौके पर पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह भी मौजूद रहे।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ जाएगा। आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से जुट गए हैं। पंजाब के सभी लोकसभा सीटों पर इस बार झाड़ू चलेगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'हम लोग सीएम केजरीवाल तक इंसुलिन पहुंचा पाने में कामयाब हुए', बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications