उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक प्रतीकों की आड़ में चल रहे अतिक्रमण पर की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धार्मिक प्रतीकों की आड़ में चल रहे अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की है। सीएम धामी ने कहा कि इस अभियान के तहत हजारों एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।
उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के तहत हमने लैंड जिहाद पर लगाम लगाई है। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगला प्रधानमंत्री मिलेगा। धामी सरकार ने दावा किया है कि हम सभी पांचों सीट पर चुनाव जीत रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान जयंती की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications