Agra News: प्रेमी ने पत्नी को छीना तो पति ने छीन ली जान, मिलने बुलाया और बीच बाजार सीने में मार दी गोली
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में खेरागढ़ थाना क्षेत्र में एक शख्स ने रविवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मर गया युवक उसकी पत्नी का प्रेमी था। जिस समय उसने उसे गोली मारी उसने उसकी पत्नी भी वहां मौजूद थी।
प्रेमी के लाश के पास बैठकर महिला काफी देर तक चीखती चिल्लाती रही। उसके बाद आसपास के लोग युवक को लेकर अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

दरअसल, महिला और उसका पति दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। महिला नीतू द्वारा बताया गया कि उसकी शादी 7 साल पहले राजस्थान के कृष्ण बाड़ी निवासी लक्ष्मण कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद 6 वर्षीय सोनाली और 3 वर्षीय रवि नामक दो बच्चे भी हुए।
बताया जा रहा है कि इसी बीच नीतू के मुलाकात कंचन नामक एक शख्स से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। 5 महीने पहले नीतू दोनों बच्चों को लेकर कंचन के साथ घर छोड़कर चली गई।
नीतू ने कंचन के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। इधर लक्ष्मण अकेला हो गया था और बदला लेने की फिराक में था। तीनों आगरा में ही मजदूरी करते थे। इधर लक्ष्मण अपनी पत्नी नीतू और बच्चों से फोन पर बातचीत करता था। नीतू द्वारा बताया गया कि लक्ष्मण ने कुछ दिन पहले उसे फोन किया और बताया कि उसकी तबीयत खराब है।
उसके बाद नीतू ने 600 रुपए भी उसके खाते में भेजे। उसके बाद लक्ष्मण द्वारा बताया गया कि वह बच्चों से मुलाकात करना चाहता है। इस बात पर नीतू मान गई और रविवार को दोनों बच्चों को लेकर अपने प्रेमी कंचन के साथ वह अपने पहले पति से मिलने के लिए आई थी।
नीतू और बच्चों के साथ कंचन को देखकर लक्ष्मण को गुस्सा आ गया। बताया जा रहा है कि उसके बाद उसने तमंचा निकाला और कंचन को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वहां अपरा तफरी मच गई। भीड़ ने लक्ष्मण को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications