Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: शादी में डीजे को लेकर मारपीट, दुल्हन के पिता की हत्या, 7 रिश्तेदारों पर केस, मातम में बदलीं खुशियां

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में शादी में डांस करने के दौरान मारपीट हो जाने के बाद नाराज लोगों ने दुल्हन के पिता की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी। मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

जिस घर में बेटी की शादी हो रही थी और महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। उस घर में लड़की के पिता की मौत हो जाने के बाद मातम पसर गया। घटना आगरा जनपद की फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कृष्णा धाम कॉलोनी की है। दुल्हन के मामा के उपर भी मामला दर्ज हुआ है।

up-news-fight-over-dj-brides-father-no-more-in-agra

बताया जा रहा है कि कॉलोनी के रहने वाले रामबरन की बेटी की शादी रविवार को होनी थी। घर में शादी की तैयारी पूरी हो गई थी और बारात आने पर बारातियों की खातिरदारी भी अच्छे तरीके से की गई।

द्वार पूजा के समय डीजे पर रिश्तेदार डांस कर रहे थे। उसके बाद पानी पीने और खाने के लिए डीजे बंद कर दिया गया। डीजे बंद कराए जाने के बाद रात में अचानक लोग फिर से डीजे बजवाने लगे और गानों पर डांस करने लगे।

बताया जा रहा है कि इसके बाद डीजे बंद करने को लेकर शादी में शामिल लोगों में कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की लोग एक दूसरे को देख लेने की धमकी तक दिए। हालांकि उस समय लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद सुबह करीब 5 बजे रिश्तेदारों ने अपने साथ के अन्य लोगों को बुला लिया। बुलाने के बाद लोग मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख दुल्हन के पिता रामबरन वहां पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को रोकने लगे।

इसी बीच लोगों ने रामबरन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रामबरन को लेकर परिजन अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने जांच पड़ताल करने के बाद रामबरन की मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में रामबरन के परिवार वालों द्वारा 7 रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दिया गया। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+