लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को 'पद्म श्री' सम्मान मिलने पर सीएम योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर की जानी-मानी लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार-2024' के अंतर्गत 'पद्म श्री' सम्मान से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उर्मिला श्रीवास्तव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक गायिका पद्मश्री अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा
"द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार-2024' के अंतर्गत 'पद्म श्री' सम्मान से विभूषित होने पर उत्तर प्रदेश के मीरजापुर की उत्कृष्ट लोक गायिका श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई! राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपकी कजरी गायन की अद्भुत प्रस्तुतियों से प्रदेश की लोक-संस्कृति को व्यापकता और लोकप्रियता प्राप्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications