Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र में BJP के 3 उम्मीदवार जीते, हरियाणा में कांग्रेस नेता अजय माकन हारे
नई दिल्ली, 11 जून: राज्यसभा की 16 सीटों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना पूरी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके थे, जबकि 16 सीटों पर मामला फंसा हुआ था। इन 16 सीटों में महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और हरियाणा की सीटें शामिल थी। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। पढ़िए, राज्यसभा की 16 सीटों पर हो रहे मतदान से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
महाराष्ट्र में BJP के सभी 3 उम्मीदवार जीते
महाराष्ट्र से राज्यसभा की छह सीटों में से 3 बीजेपी और एक शिवसेना, एक कांग्रेस और एक एनसीपी ने जीती है। बीजेपी की ओर से डॉ अनिल बोंडे, पीयूष गोयल और धनंजय महादिक जीते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के इमरान प्रतापगढ़ी, प्रफुल्ल पटेल एनसीपी से और शिवसेना के संजय राउत चुनाव जीते हैं।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications