राज्यसभा चुनाव: गहलोत बोले- तीनों सीटें जीत रही कांग्रेस, भाजपा का चौंकाने वाले नतीजे आने का दावा

जयपुर, 10 जून: राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के तीनों कैंडिडेट की जीत का दावा किया है। 2018 में बहुजन समाज पार्टी से जीतने वाले छह विधायक भी मजबूती से कांग्रेस के साथ दिखे। ये वोट डालने के लिए सीएम अशोक गहलोत के साथ विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस अपनी तीनों सीटें आराम से जीतने की बात कह रही है तो भाजपा का दावा है कि नतीजे आएंगे तो वो सबको चौंका देंगे।

 जीतेगी कांग्रेस

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर मायावती ने इन छह विधायकों को भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया है। बसपा ने मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए मांग की थी कि उसके 6 विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोट करने से रोका जाए या उनको व्हिप का पालन करते हुए सुभाष चंद्रा को वोट करने का आदेश दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की तत्काल सुनवाई नहीं की, जिससे कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है।

राजस्थान की 200 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 108 विधायक हैं। भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन, सीपीआई (एम) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए। कांग्रेस को तीन सीटें जीतने के लिए 123 वोटों की जरूरत है। पार्टी का दावा है कि उसे कुल 126 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं भाजपा का कहना है कि नतीजे चौंकाने वाले आएंगे।

क्यों फंसा हैं राजस्थान में पेंच

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटें हैं। कांग्रेस से तीन और भाजपा से एक उम्मीदवार है लेकिन बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर सुभाष चंद्रा ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 108 है, वहीं बीजेपी के विधायकों की की संख्या 71 है। कांग्रेस दो सीट आसानी से जीत लेगी और बीजेपी एक सीट जीत जाएगी। ऐसे में कांग्रेस के तीसरे उम्मीदवार और निर्दलीय सुभाष चंद्रा के बीच मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+