हरियाणा: 'कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार-गरीबी और पिछड़ापन की गारंटी है', सीएम नायब सिंह सैनी ने साधा निशाना

हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी इस देश ने देखी है। कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार, गरीबी और पिछड़ापन की गारंटी है। मोदी जी की गारंटी सेवा, सुशासन और विकास की गारंटी है।

-

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस देश को लूटा है। लोगों को गुमराह किया है। 55 साल के कार्यकाल में इन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: कांग्रेस सरकार में बेटी के ऊपर अत्याचार होने पर कांग्रेसी चुप रहते हैं, बोले सीएम नायब सिंह सैनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+