हरियाणा: इंडी गठबंधन ने जाहिर कर दिए अपने इरादे, सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा हमला
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ वासियों का उत्साह और उनकी ऊर्जा अद्भुत है। जनता का स्नेह 'अबकी बार 400 पार' के हमारे संकल्प को और सशक्त बना रहा है। इंडी गठबंधन ने अपने इरादे जाहिर कर ही दिए हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार-गरीबी और पिछड़ापन की गारंटी है', सीएम नायब सिंह सैनी ने साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications