Haryana News: सीएम नायब सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गोवा के यशस्वी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो।'

आपको बता दें कि प्रमोद पांडुरंग सावंत राजनीतिज्ञ होने के साथ आयुर्वेद चिकित्सक भी हैं। प्रमोद सावंत साल 2019 से गोवा के 11वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मापुसा गोवा में हुआ था। उन्होंने कोल्हापुर में गंगा एजुकेशन सोसाइटी के आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से बैचलर आफ आयुर्वेद मेडिसिन और सर्जरी की डिग्री और पुणे के तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 2008 में भारतीय जनता पार्टी के साथ की थी।












Click it and Unblock the Notifications