इस बार हरियाणा की जनता पीएम मोदी जी की झोली में 10 की 10 सीटें डालने को तैयार, बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के स्वाभिमानी लोग मोदी जी को मजबूत करेंगे। देश की दौलत और अस्मिता को बचाए रखने के लिए मोदी जी की झोली में 10 की 10 सीटें डालने के लिए तैयार बैठे हैं। इस बार हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कमल खिलेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार-गरीबी और पिछड़ापन की गारंटी है', सीएम नायब सिंह सैनी ने साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications