हरियाणा: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इस बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद से पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में आत्मीय मुलाकात की। सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक रामनाथ कोविंद के समृद्ध अनुभवों से प्रेरित मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: इंडी गठबंधन ने जाहिर कर दिए अपने इरादे, सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications