Haryana News: एसीबी की टीम को मिली बड़ी सफलता, ईटीओ, सेवादार और निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीबी की फरीदाबाद टीम ने आज आबकारी एवं कराधान विभाग के फरीदाबाद स्थित कार्यालय में तैनात ईटीओ भूषण कुमार, सेवादार मनोज तथा निजी व्यक्ति इंद्रजीत उर्फ चुन्नीलाल को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार को 5 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपियों से कुल 10 लाख 84 हजार रुपए की राशि की रिकवरी की गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी। सेवादार मनोज द्वारा 6 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग निजी व्यक्ति इंद्रजीत के माध्यम से ईटीओ भूषण कुमार के कहने पर की जा रही है। भूषण कुमार द्वारा शिकायतकर्ता पर निजी वाहन में इलेक्ट्रिक मोटर को जब्त कर लगाए गए। जुर्माने को कम करने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस मामले में तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। इस मामले में आरोपी सेवादार को निजी व्यक्ति इंद्रजीत से रिश्वत के रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपी मनोज कुमार के घर की तलाशी ली गई और वहां से 4 लाख 30 हजार रुपए की राशि बरामद की गई। इसके अलावा ईटीओ भूषण कुमार की निजी गाड़ी से 1 लाख 34 हजार रुपए की राशि बरामद की गई। इस प्रकार इस मामले में आरोपियों से कुल 10 लाख 84 हजार रुपए की राशि की रिकवरी की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपियो के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर दें।












Click it and Unblock the Notifications