हरियाणा: 'हार के डर से मैदान में उतरना ही नहीं चाहते कांग्रेस नेता', बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी बड़ो जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में मंथन चल रहा है। कांग्रेस के सभी बड़े नेता डरे हुए हैं। चाहे वो भूपेंद्र सिंह हुड्डा हो या कोई और बड़े नेता। उन्हें लगता है इस बार भी हार का सामना करना पड़े तो बड़ी दिक्कत होगी। इसलिए मैदान में आने से डर रहे हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता हार के डर से मैदान में आना नहीं चाहते हैं। इसलिए वो कभी किसी पर तो कभी किसी पर हाथ रख रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है। वो अपना हथियार डाल चुकी है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- 'मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा निभाएगा अहम भूमिका', बोले सीएम नायब सिंह सैनी












Click it and Unblock the Notifications