Haryana News: सीएम सैनी ने इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को किया संबोधित, डॉली चाय वाले को देख दिया यह रिएक्शन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में देशभर के इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को कहा कि वह सकारात्मक के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहयोगी बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की इकोनॉमी को मजबूत बनाने के लिए मिशन मोड पर काम किया है। देश को लचर व्यवस्था से बाहर निकाल कर विश्व की पांचवी आर्थिक ताकत बनाया है।

cm saini

सीएम सैनी ने गुरुग्राम के एनएच कन्वेंशन सेंटर में हार्दिक धीमान फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को संबोधित कर किया। इस दौरान सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर मशहूर डोली चाय वाला से भी मुलाकात की है।

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स को चाय पिलाने वाली डोली टपरी चाय वाले ने मंगलवार को गुरुग्राम सोहना रोड स्थित एनएच कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना स्टोर लगाया। यहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी चाय पिलाई।

उनके साथ राज्य मंत्री असीम गोयल भी नजर आए। डोली चायवाला ने अपने ही अंदाज में सीएम सैनी और उनके मंत्रियों को चाय पिलाई और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। डोली ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया है और करीब 3 घंटे में ही उनके एक लाख से अधिक लाइक्स आए हैं।

इंटरनेट इन्फ्लुएंसर्स से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका काम साधारण नहीं है। एक-एक व्यक्ति के दो से तीन या इससे भी अधिक करोड़ लोगों से कनेक्ट होना बड़ी बात है।

सीएम सैनी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने इन्फ्लुएंसर्स और युटयुबरों की मेहनत और काम को समझा है। सभी इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर सकारात्मक से काम करते हुए देश के विकास में भागीदार बने। उन्होंने सभी से भगवान श्री कृष्ण की भूमि हरियाणा में घूमने का आवाहन भी किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कुछ लोगों को सम्मानित भी किया। राज्य मंत्री असीम गोयल ने हार्दिक धीमान फाउंडेशन के संस्थापक हार्दिक धीमान की मुहीम का समर्थन करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और भारत के युवाओं को हर जगह डंका बज रहा है।

यूट्यूबर्स ने अपनी ऊर्जा से मीडिया को नई शक्ल दी है। भारत को किस दिशा में लेकर जाना है और भारत की छवि कैसी बनानी है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की है। वहीं राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पवार ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का उज्जवल भविष्य है। प्रधानमंत्री मोदी भी युवाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस मौके पर मनीष जैन, दिलराज सिंह रावत, तेजस तिजारा, बिल गेट्स फ्रेम डोली की टपरी, हिमानी पराशर, हसन, दुष्यंत कुकरेजा, आशीष डाबर, रेणुका पंवार, गौरव पोसवाल, सुरभि राठौड़, उदित राजपूत, सुखी बैंसला, नीरू पंवार, गायक एचडी, मन्नु धवन, रौनक पंवार, अशनीस सिंह, अंकुश सिंह आदि करीब 100 इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+