Haryana News: सीएम नायब सिंह ने प्रदेशवासियों को पंचायती राज दिवस की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को पंचायती राज दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज के स्वप्न को वास्तविकता में बदलने के लिए निरंतर प्रयासरत सभी ग्राम पंचायती राज संस्थानों को मैं उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।'

आपको बता दें कि हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। भारत में पंचायती राज मंत्रालय हर साल इसका आयोजन करता है। यह उस ऐतिहासिक दिवस की याद में मनाया जाता है। जब 1993 में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ था।
केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने इस दिवस के उपलक्ष में 24 अप्रैल को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्यतः 73वें संविधान संशोधन के तीन दशकों के बाद स्थानीय स्तर पर शासन के बारे में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पंचायती राज प्रणाली ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपनी राय व्यक्त करने और विकास और सशक्तिकरण का हिस्सा बनाकर उनके उत्थान में मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications