बेंगलुरू में गुरुवार तक कुछ हिस्सों में होगी 6 घंटे तक की बिजली कटौती, BESCOM ने बताए वो एरिया
बेंगलुरू में गुरुवार तक कुछ हिस्सों में होगी बिजली कटौती, 6घंटे तक नहीं आएगा करेंट, BESCOM ने बताए वो एरिया
Bangalore Electricity: आईटी सिटी बेंगलुरू में अगर आप रहते हैं तो आगामी गुरुवार तक पॉवर कट से आप परेशान रहेंगे क्योंकि बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) ने शहर के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते मंगलवार से गुरुवार तक बिजली कटौती की सूचना दी है। BESCOM ने बताया समय-समय पर मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाता है उसी के चलते बेंगलुरू के कुछ हिस्सों में पॉवर कट रहेगा।

BESCOM ने बताया जलसिरी जलापूर्ति कार्य, स्मार्ट सिटी वर्क, गैप क्रॉसिंग और इंटरलिंकिंग परियोजनाएं के तहत कुछ काम शामिल हैं। इनमें से अधिकांश को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच किया जाएगा और इसलिए, बिजली कटौती लगभग छह घंटे तक रह सकती है।
BESCOM के अनुसार इन इलाकों में मंगलवार से गुरुवार तक हो सकती है बिजली कटौती
15 नवंबर दिन मंगलवार
बेस्कॉम सर्कल: दावणगेरे और बेस्कॉम डिवीजन: दावणगेरे में होगी बिजली कटौती
प्रभावित क्षेत्र
राम नगर मेन रोड, दावणगेरे के फीडर क्षेत्र, एवीके कॉलेज रोड, कोर्ट रोड, रत्नम्मा हॉस्टल, मुस्लिम कॉम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड, महिला कॉम्प्लेक्स, बिग बाजार, जॉय अल्लुकास, महानगरपालिके, पीडब्ल्यूडी डिवीजन, पंचायत राज, शांति कम्फर्ट्स, पीजे एक्सटेंशन 1st 2nd मेन, राम एंड को सर्कल, पुलिस क्वार्टर एमएस बिल्डिंग, अरुणा थिएटर, वेटरनरी हॉस्पिटल, सीथारा होटल और पिसाली कंपाउंड क्षेत्र।
16 नवंबर दिन बुधवार
मंडीपेट, बिन्नी कंपनी रोड, चामराज पीट सर्कल, क्लॉक टॉवर, महावीर रोड, डोड्डा पीट, विजयलक्ष्मी रोड, चौकीपेट, बसवराज पीट, हगेडिब्बा सर्कल, अंबेडकर सर्कल, सीजी अस्पताल रोड, बापूजी अस्पताल, डेंटल कॉलेज रोड और इसके आसपास के क्षेत्र , लक्ष्मी फ्लोर मिल, कुवेम्पुनगर, एस एस लेआउट ए ब्लॉक एस एस महल, लक्ष्मी फ्लोर मिल बैक साइड, माविंटोप अस्पताल, एस एन लेआउट और जी एच पार्क आसपास के क्षेत्र, सुषमा अस्पताल से लक्ष्मी फ्लोर मिल जंक्शन और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
17 नवंबर, दिन गुरुवार
मंडीपेट, बिन्नी कंपनी रोड, चामराज पीट सर्कल, क्लॉक टॉवर, महावीर रोड, राम नगर मेन रोड, शंकर विहार लेआउट, पीबी रोड, संगोली रायन्ना सर्कल, बीएसएनएल ऑफिस, सब रजिस्ट्रार ऑफिस, विनायक नगर, साई इंटरनेशनल होटल, पूजा इंटर नेशनल होटल, देवराज उरास लेआउट बी ब्लॉक, गिरियप्पा लेआउट और जीएमआईटी कॉलेज।












Click it and Unblock the Notifications