Sehore News: शराबी दूल्हे के साथ नशे में धुत पहुंचे बाराती, फिर दुल्हन ने उठाया ये कदम
Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक बारात आई और बिना शादी किये ही वापस लौटना पड़ा। फिर परिवार के साथ दुल्हन थाने पहुंचकर दूल्हे की शिकायत कर दी, जब पुलिस को पूरा मामला पता चला तो वह भी हैरान रह गई।
असल में, जब बारात आई तो बारातियों समेत दूल्हा नशे में धुत होकर आया था। ये देखकर दुल्हन पक्ष वाले नाराज हो गए और अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। दहेज में कार सहित 5 लाख रुपए दिए जाने की मांग कर दी।

जिससे नाराज दुल्हन ने हिम्मत का परिचय देते हुए शादी से इंकार कर दिया और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। अजब सिंह सूर्यवंशी की बेटी प्रिया ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दहेज मांगने की शिकायत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी मुताबिक बारात विदिशा जिले के ग्यारसपुर से सीहोर से पहुंची थी, वहीं इस दौरान मारपीट में दुलहा और दुल्हन के 6 लोग चोटिल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामले को लेकर थाना कोतवाली सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मालवीय ने जानकारी दी की एल शिकायत पर बरातिया और दूल्हे पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं दुल्हन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दहेज मांगने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications