BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
BR Ambedkar Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत के सामाजिक और संवैधानिक ढांचे में अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को याद किया। सोशल मीडिया पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, 'डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।'
उन्होंने एक्स पर लिखा- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा।
- अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्।
- उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं। उनका जीवन और कार्य, एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है आंबेडकर जयंती
मालूम हो कि हर साल 14 अप्रैल को भारत के महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता और दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस दिन को केवल एक जन्मदिन के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ उठाई आवाज
डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन में जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता को करीब से देखा और इसके खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना और समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए। यही कारण है कि अंबेडकर जयंती पर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया जाता है।
अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे
इस दिन का सबसे बड़ा महत्व यह है कि यह हमें भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों-समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व-की याद दिलाता है। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि देश का हर नागरिक, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग से हो, उसे समान अधिकार मिले। इस दिन लोग संविधान के महत्व को समझते हैं और उसके पालन का संकल्प लेते हैं। उनके निम्नलिखित विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
B. R. Ambedkar के 10 प्रमुख विचार (Quotes)
- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
- मनुष्य महान अपने कर्मों से बनता है, न कि अपने जन्म से।
- स्वतंत्रता का मतलब सिर्फ राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता भी है।
- मैं किसी समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति से मापता हूं।
- जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।
- धर्म वह होना चाहिए जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की शिक्षा दे।
- संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं, यह जीवन का एक माध्यम है।
- अगर मुझे लगे कि संविधान का दुरुपयोग हो रहा है, तो मैं सबसे पहले उसे जलाऊंगा।
- ज्ञान ही मनुष्य के जीवन का आधार है।
- समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन इसे एक सिद्धांत के रूप में स्वीकार करना जरूरी है।
- Assam Chunav 2026: 85% बंपर वोटिंग ने बढ़ाई टेंशन, BJP हारेगी या बनाएगी इतिहास? आंकड़ों से समझिए पूरा खेल
- Asembly Election 2026 Voting: शाम 5 बजे तक असम में 84.42 और केरल में 75.01% वोटिंग
- Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर हुआ मतदान, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
- Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?
- Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL
-
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस













Click it and Unblock the Notifications