Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी
Ambedkar Jayanti: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को दिल्ली और नोएडा में बड़े कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। जिसके चलते दोनों ही शहरों में सुबह से शाम तक भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। दिल्ली और गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने असुविधा से बचने के लिए लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है इसलिए आज घर से बाहर निकलते वक्त ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें। मालूम हो कि आज डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार शोभा यात्रा सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामलीला मैदान में एक जनसभा से होगी, जिसके बाद पहाड़गंज स्थित डॉ. अंबेडकर भवन तक एक जुलूस निकाला जाएगा।

दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस यात्रा को सुरक्षित बनाने और दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए हैं। इन इंतज़ामों में ट्रैफिक पर कुछ पाबंदियां भी शामिल हैं।
परेशानी को कम करने के लिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक इन सड़कों पर जाने से बचें:
- JLN मार्ग
- आसफ़ अली रोड
- चमन लाला मार्ग
- अजमेरी गेट
- मिंटो रोड
- कुतुब रोड
- रानी झांसी मार्ग
- ईस्ट पार्क रोड
- DBG रोड
बहुत सारे रूट्स को किया गया है डायवर्ट-पुलिस
इसके अलावा, पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली गेट, मिंटो रोड और अजमेरी गेट की सड़कों पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, और ज़रूरत के हिसाब से, खासकर JLN मार्ग पर, मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे। मुख्य सड़कों, जिनमें JLN मार्ग, आसफ़ अली रोड और चमन लाल मार्ग शामिल हैं, पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं है ऐसे वाहनों को टो करके हटा दिया जाएगा और कानून के अनुसार उन पर कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान किए हैं।
नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान किए हैं। ग्रेटर नोएडा से नोएडा (एक्सप्रेस-वे) आते समय महामाया फ्लाईओवर पर दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक सेक्टर-37 की ओर मुड़ेगा। यात्री अट्टापीर, रजनीगंधा चौक और सेक्टर 15 गोलचक्कर का उपयोग कर सकते हैं। फिल्मसिटी फ्लाईओवर (गेट नं. 4) पर दबाव होने पर, यातायात सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट होगा, जहाँ से एलिवेटेड रोड या रजनीगंधा चौक का रास्ता उपलब्ध है।
घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें ट्रैफिक एडवाइजरी
नोएडा से ग्रेटर नोएडा (फिल्म सिटी) की ओर ट्रैफिक बढ़ने पर, सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से वाहन सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर मुड़ेंगे। हल्के वाहनों (परीचौक/सेक्टर-37 से) के लिए दलित प्रेरणा स्थल गेट नं. 1 के अंदर पार्किंग उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications