MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण
MI vs RCB: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर उस समय सन्नाटा छा गया, जब रोहित शर्मा अचानक खेल छोड़कर चले गए, किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले वह पवेलियन में चले गए। मुंबई की तेज शुरुआत के बाद यह हुआ।
मुंबई इंडियंस की पारी के पांच ओवर खत्म होने के बाद रोहित को कदमों में कुछ समस्या का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह छठे ओवर में खेलने के लिए तैयार हो गए और इस बार उनको ज्यादा दर्द महसूस हुआ। अब उनके पास मैदान छोड़कर जाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था।

हेमस्ट्रिंग में समस्या की वजह से रोहित शर्मा को मैदान छोड़कर जाना पड़ा। दर्शकों के लिए यह मुश्किल स्थिति थी और हर कोई स्टैंड में शांत होकर बैठ गया। रोहित और विराट कोहली देखने के लिए ही फैन्स आए थे। हालांकि रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उन्होंने 13 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली।
आरसीबी से मिले 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और रयान रिक्लटन ने मिलकर शुरुआत अच्छी दी। दोनों ने मिलकर पांच ओवर में स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था। इसके बाद रोहित के बाहर जाने पर मुंबई इंडियंस की रन गति में कमी आ गई।
क्या होता है हेमस्ट्रिंग
हेमस्ट्रिंग जांघ के पीछे मौजूद मांसपेशियों का एक ग्रुप होता है, जो कूल्हे और घुटने को जोड़ता है। यह मांसपेशियां शरीर को चलने, दौड़ने, कूदने और झुकने में अहम भूमिका निभाती हैं। अगर इन पर ज्यादा दबाव पड़ता है या सही तरह से स्ट्रेचिंग नहीं होती, तो इनमें खिंचाव या चोट लग सकती है। इसलिए खेल या एक्सरसाइज से पहले इन्हें तैयार करना जरूरी होता है।
रोहित ने किया है फिटनेस पर काम
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा काफी फिट नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपना काफी वजन भी कम कर लिया है, जिससे मैदान पर फुर्ती भी दिखाई दे रही है। हेमस्ट्रिंग की समस्या एथलीट को कॉमन है, यह किसी भी प्लेयर को हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications