Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?

Assembly Polls 2026: आज असम, केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इन राज्यों में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले 'साइलेंस पीरियड' शुरू हो जाता है, जिसके तहत आज शाम 5 बजे के बाद से सभी सार्वजनिक रैलियां, रोड शो और लाउडस्पीकर पर बैन लग गया है।

गौरतलब है कि असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होना है। जिसके लिए सभी पार्टियों ने जोर-शोर से प्रचार किया है, देखते हैं कि उनकी बातों का कितना असर राज्यों कि जनता पर हुआ है?

Assembly Polls 2026

Assam Assembly Polls 2026: असम में किसकी बनेगी सरकार?

असम में NDA (भाजपा, AGP और UPPL) और असम सम्मिलित मोर्चा (कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय दल) के बीच सीधा मुकाबला है। सत्ताधारी दल विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहा है तो वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला कर रहा है राज्य के कई इलाकों में स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां भी देखने को मिलीं। यहां पर 126 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें सरकार बनाने का मैजिक नंबर 64 है।

Keralam Assembly Polls 2026:केरल में कौन मारेगा बाजी?

केरलम में चुनावी मुकाबला परंपरागत रूप से दो गठबंधनों के बीच है और वो है LDF बनाम UDF (कांग्रेस नीत गठबंधन)। यहां पर विधानसभा की 140 सीटें हैं, किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के जादुई आंकड़े की आवश्यकता होगी।

Assembly Polls 2026

Puducherry Assembly Polls 2026: पुडुचेरी में कौन करेगा कमाल?

छोटे राज्य होने के बावजूद पुदुचेरी में भी चुनावी माहौल काफी गर्म है। पुडुचेरी (पॉन्डिचेरी) विधानसभा में कुल 30 निर्वाचित सीटें हैं। इन 30 विधानसभा क्षेत्रों में से 5 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, पुडुचेरी में 21, कराईकल में 6, माहे में 2 और यानम में 1 निर्वाचन क्षेत्र है। पुडुचेरी विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 16 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+