Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर
Trump Iran Nuclear Weapon: दुनिया के सबसे अशांत क्षेत्र मिडिल ईस्ट (Middle East) में बारूद की गंध और तेज हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां से वापसी का रास्ता नजर नहीं आ रहा।
व्हाइट हाउस ने आज एक बेहद सख्त और क्रुशियल संदेश जारी करते हुए दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निगरानी में ईरान कभी भी परमाणु शक्ति संपन्न देश नहीं बन पाएगा। व्हाइट हाउस के आधिकारिक बयान और राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा तीखे हमलों ने यह साफ कर दिया है कि खाड़ी देशों में छिड़ी यह जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।

व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे क्रूशियल बताया और कहा कि अमेरिका ईरान को किसी भी हालत में न्यूक्लियर पावर बनने नहीं देगा। खुद ट्रंप ने भी बयान में कहा कि ईरान इस वक्त बहुत खराब हालत में है और बेहद हताश नजर आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं छोड़ रहा।
क्या है परमाणु विवाद की जड़? मिडिल ईस्ट में बढ़ी बेचैनी
ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा, ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा, इसकी कोई संभावना नहीं है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय से वैश्विक विवाद का केंद्र बना हुआ है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जबकि ईरान बार-बार यह दावा करता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल ऊर्जा और शांति के उद्देश्यों के लिए है। ट्रंप प्रशासन पहले भी ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा चुका है और अब फिर से सख्त रुख अपनाने के संकेत दे रहा है।
ट्रंप के इस सख्त रुख ने मिडिल ईस्ट में पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के बयान ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की संभावनाओं को कमजोर कर सकते हैं और हालात को टकराव की ओर धकेल सकते हैं। पहले ही दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियां, प्रतिबंध और बयानबाजी चरम पर हैं। ऐसे में यह बयान जंग की आशंकाओं को और हवा दे सकता है।
ट्रंप के इस बयान से मिडिल ईस्ट जंग पर क्या होगा असर?
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान महज बयानबाजी नहीं, बल्कि भविष्य की एक बड़ी सैन्य कार्रवाई का संकेत है। इसका असर तीन बड़े स्तरों पर दिख सकता है:
1. परमाणु केंद्रों पर सीधा हमला
ट्रंप ने बार-बार कहा है कि 'परमाणु हथियार' अमेरिका के लिए रेड लाइन है। यदि ईरान अपनी परमाणु गतिविधियों को नहीं रोकता, तो अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्रों (जैसे नतान्ज़ और फोर्डो) पर सीधा हवाई हमला कर सकता है।
2. हॉर्मुज की घेराबंदी और 'इकोनॉमिक वॉर'
ईरान पहले से ही अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी का सामना कर रहा है। ट्रंप के इस बयान के बाद प्रतिबंध और सख्त होंगे, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो सकती है। हताशा में ईरान 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' के जरिए होने वाले वैश्विक तेल व्यापार को पूरी तरह ठप करने की कोशिश कर सकता है।
3. क्षेत्रीय देशों का ध्रुवीकरण
ट्रंप की इस चेतावनी से इजरायल और सऊदी अरब जैसे देशों का हौसला बढ़ेगा, वहीं ईरान समर्थित संगठन जैसे हिजबुल्ला और हूतियों की सक्रियता बढ़ सकती है। इससे यह जंग केवल दो देशों के बीच न रहकर पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले सकती है।
ट्रंप के इस कदम से ग्लोबल मार्केट में डर का माहौल
ट्रंप का कहना है कि ईरान 'बेहद हताश' है। विशेषज्ञों के अनुसार, हताशा में कोई भी देश ज्यादा आक्रामक कदम उठाता है। यदि ईरान को लगा कि वह चौतरफा घिर चुका है, तो वह इजरायल या अमेरिकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला कर सकता है।
अगर ऐसा हुआ, तो यह तृतीय विश्व युद्ध (World War 3) की शुरुआत हो सकती है। फिलहाल, अमेरिका ने यह संदेश देकर गेंद ईरान के पाले में डाल दी है या तो वह परमाणु महत्वाकांक्षा छोड़ दे, या फिर विनाशकारी जंग के लिए तैयार रहे।












Click it and Unblock the Notifications