'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?
Asha Bhosle Last Mughal: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की बेमिसाल सिंगर आशा भोसले(Asha Bhosle) का 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। पद्म विभूषण से समानित आशा भोसले के निधन के साथ संगीत जगत के एक स्वर्णिम काल का अंत हो गया है। आशा भोसले का नाम उनकी बड़ी बहन और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद सदा से दूसरे नंबर पर लिया जाता रहा है।
लता मंगेशकर और आशा भोसले अक्सर एक-दूसरे की परछाई की रहीं, सुख-दुख की साथी. दिग्गज गायिका आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का रिश्ता भी इसी प्रेम का प्रतीक था। दोनों के बीच बेहद खूबसूरत और गहरा बंधन रहा है। एक बाद आशा ताई ने स्वयं को "हिंदी सिनेमा की आखिरी मुगल" बताया था। आइए जानते हैं क्यों आशा भोसले ने क्यों और कब खुद के लिए ये बात बोली थी?

आशा भोसले ने क्यों कहा था "मैं हूं आखिरी जिंदा मुगल"?
दरअसल, टीवी एक रियलिटी शो में उन्होंने भारतीय सिनेमा को नई पहचान देने वाले संगीत के स्वर्णिम युग को भावुक होकर याद किया था। बड़ी बहन लता मंगेंशकर के निधन के बाद उन्होंने उन फिल्मी दिग्गजों को भी स्मरण किया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसी मंच पर उन्होंने बेहद सहजता और गंभीरता के साथ खुद को संगीत जगत की 'आखिरी मुगल' घोषित किया था।
'म्यूजिक डायरेक्टर और गायकों की एक पूरी फौज थी'
आशा भोसले ने उस समय को याद किया, जब संगीत की दुनिया में एक से बढ़कर एक धुरंधर कलाकार हुआ करते थे। उन्होंने कहा था म्यूजिक डायरेक्टर और गायकों की एक पूरी फौज थी, जिन्होंने अपनी कला से इस इंडस्ट्री को सींचा था। एक प्रेस कान्फ्रेंस में भी आशा भोसले ने कहा था "फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास सिर्फ मैं ही जानती हूं। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, आर्टिस्ट्स, सिंगर्स-सभी की इतनी कहानियां हैं कि अगर मैं इनके बारे में बात करना शुरू करूं तो मुझे तीन-चार दिन लग जाएंगे। मैं कुछ भी नहीं भूली हूँ। मैं इस फिल्म लाइन की आखिरी मुगल हूं।"
लता ताई के निधन के बाद आशा भोसले ने शेयर की थी ये बात
आशा भोसले ने बताया था कि जब उनकी बहन, स्वर-कोकिला लता मंगेशकर जीवित थीं, तब दोनों ने मिलकर कहा था कि "अब हम दोनों ही आखिरी मुगल बचे हैं।" अत्यंत भावुक होकर आशा भोसने ने बताया कि उनकी बड़ी बहन लता ताई ने कहा था-संगीत के सभी महान कलाकार "किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, मुकेश, तलत महमूद, गीता दत्त और शमशाद बेगम जैसे सभी दिग्गज एक-एक करके हमें छोड़कर चले गए हैं, और अब उस सुनहरे दौर की केवल यादें ही शेष हैं।"
।












Click it and Unblock the Notifications