Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस

Asha Bhosle Death: देश की मशहूर सिंगरआशा भोसले को शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनका रविवार को निधन हो गया है। शुरूआती रिपोर्ट में सिंगर को कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई थी, हालांकि उनकी पोती ज़नाई भोसले ने बताया था कि अत्‍यधिक थकान और चेस्‍ट में इन्‍फेक्‍शन के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्‍होंने रविवार को अंतिम सांस ली

asha bhoshle health update

डाॅक्‍टर ने बताई सिंगर की मौत की वजह?

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया सिंगर आशा भोसले का मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण रविवार को निधन हो गया है।

आशा भाेसले को क्‍या हुई थी बीमारी?

बता दें शनिवार रात को सिंगर आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी के स्वास्थ्य को लेकर एक बयान पोस्ट किया था और सिंगर के हार्ट अटैक संबंधी अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्‍होंने कहा कि मेरी दादी का ट्रीटमेंट अस्‍पताल में हो रहा है और उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा और हम आपको अपडेट देंगे।

आशा ताई की खराब तबीयत को लेकर पीएम मोदी भी थे चिंतित

92 वर्षीय सिंगर आशा भोसले के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की फैंस दुआ कर रहे थे वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर गायिका आशा भोंसले के स्वास्थ्य पर चिंता जताई थी। रविवार को, उन्होंने एक्स पर एक हार्दिक संदेश शेयर किया है।पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा था , "यह सुनकर बहुत चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

Asha Bhosle health update

आशा भोसले का जन्‍म कब हुआ?

मशहूर सिंगर स्‍वर्गीय लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले जो एक मशहूर प्‍लेबैक सिंगर थीं। इनका जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले के गोआर गांव में हुआ था। वह महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। उनकी परवरिश संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर और उनकी गुजराती पत्नी शेवंती के संगीत से भरे परिवार में हुई।

20 से अधिक भाषा में आशा ताई ने गाने गाए हैं

अपनी बहुमुखी "सोप्रानो" (Soprano) आवाज़ यानी सबसे ऊंची रेंज के लिए जानी जाने वाली आशा भोसले ने मधुर गजलें, भजन, पारंपरिक शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, कव्वालियां और रवींद्र संगीत गाए हैं। फिल्मी और पॉप संगीत में भी उनका योगदान अतुलनीय है। 20 से अधिक भारतीय व विदेशी भाषाओं में उनके 12,000 से ज़्यादा गाने रिकॉर्ड हैं।

आशा भोसले के मशहूर गाने

आशा भोसले ने मीना कुमारी, मधुबाला, ज़ीनत अमान, काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी व वैजयंतीमाला जैसी कई प्रमुख अभिनेत्रियों के लिए पार्श्व गायन किया है। उन्होंने भारत और विदेशों में भी सफल लाइव प्रस्‍तुतियां दी हैं।

'अभी ना जाओ छोड़ कर', 'इन आँखों की मस्ती', 'दिल चीज़ क्या है', 'पिया तू अब तो आजा', 'दुनिया में लोगों को' और 'ज़रा सा झूम लूँ मैं' उनके कुछ सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय गाने हैं।

आशा भोसले पद्म विभूषण से हो चुकी हैं सम्‍मानित

म्‍यूलिजक इंडस्‍ट्री में आशा भोसले के महत्वपूर्ण योगदान को कई सम्मानों से नवाज़ा गया है। उन्हें वर्ष 2000 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2008 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

आशा भोसले का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में है दर्ज

सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में उनकी पहचान को 2011 में 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल किया गया। उन्हें बंगा विभूषण (2018) और महाराष्ट्र भूषण (2021) जैसे अन्य सम्मान भी मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+